Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को विशिष्ट शिक्षक नियमावली को स्वीकृति तीन के बजाय पांच बार कराने पर मंजूरी सहित 44 प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। कैबिनेट की बैठक में 44 एजेंडों को मंजूरी दी गई है जिसमें महत्वपूर्ण फैसलों में विशिष्ट शिक्षक नियमावली को स्वीकृति तीन के बजाय पांच बार कराने पर मंजूरी दी गई। बैठक में सेवा संपुष्टि होने पर वेतनमान देने को लेकर मंजूरी दी गई। इसके अलावा बिहार विद्यालय विशेष शिक्षक नियमावली को भी मंजूरी दी गई। वहीं उसमें जो शिक्षक जहां पढ़ रहे हैं, उन्हें वहीं योगदान…
नई दिल्ली। संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच गुरुवार को हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बाबा साहेब के अपमान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव इस कदर बढ़ गया कि मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा। दोनों पार्टियों ने संसद के बाहर कथित हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा की तरफ से लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों को धक्का मार कर घायल करने की घटना पर साथी सांसदों बांसुरी…
रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में उषा मार्टिन कंपनी को अवैध तरीके से आवंटित खदान मामले में चार्जशीटेड तत्कालीन खनन निदेशक इंद्र देव पासवान ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया है। आरोपित ने सरेंडर के साथ जमानत याचिका भी दाखिल की। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने जमानत याचिका पर बहस की। अदालत ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत की सुविधा प्रदान की है। उन पर साल 2005 में उषा…
रांची । राजधानी रांची में एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी के चार वर्षीय बच्चे के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, बच्चे की मां का आरोप है कि उन्हें एफआईआर दर्ज कराने में दो दिनों तक परेशान होना पड़ा। स्कूल के मैनेजमेंट ने भी उनकी शिकायत पर किसी तरह का नोटिस नहीं लिया है। घटना रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि इस थाना क्षेत्र में स्पेक्ट्रम ग्लोबल स्कूल में नर्सरी में पढ़ाई करने वाले बच्चे ने…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को हमारा बिहार हमारी सड़क मोबाइल ऐप का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि जनता की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आएगी। दरअसल, ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत एंड्रॉयड आधारित एक मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है। यह ऐप पूरे राज्य में उपलब्ध होगी और लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करेगी। ऐप पर किसी भी सड़क की खराब स्थिति…
पटना। पटना के ज्ञान भवन आज से शुरू हुए दो दिवसीय ह्लबिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 के पहले दिन देश-दुनिया से 815 बड़े छोटे निवेशक पहुंचे । उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी के अनुसार 350 कंपनी ने एमओयू के लिए कंफर्म कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को लगभग एक लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर साइन होगा। पटना के ज्ञान भवन में इस दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 का उद्घाटन उ?द्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहे। बिहार बिजनेस कनेक्ट- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ में…
नई दिल्ली।संसद परिसर में आज भारी हंगामा हो गया। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। व्हीलचेयर पर बैठे सारंगी का एक वीडियो सामन आया है,जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। हालांकि राहुल गांधी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। प्रताप सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने पास खड़े एक और बीजेपी सांसद को धक्का दिया, जो मुझपर आ गिरे। इस वजह से मैं चोटिल हो गया। यह पूरा बवाल तब हुआ, जब विपक्ष और सत्ता पक्ष आंबेडकर के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। सारंगी का आरोप और…
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना के जवानों ने इस मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए। जानकारी के अनुसार, कुलगाम के बेहिबाग इलाके में ये मुठभेड़ चल रही है। बता दें कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने 2 आंतकियों की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया था। एनकाउंटर के दौरान पता चला कि इनकी संख्या और अधिक है। अभी भी ऑपरेशन जारी है। अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके…
रांची। झारखंड में ठंड का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। इसी बीच 20 दिसंबर से झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के दक्षिणी भाग में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस…
मॉस्को । रूस ने कैंसर का टीका बना लिया है। रूस की न्यूज एजेंसी ताश ने कहा है कि उनके वैज्ञानिकों ने एमआरएनए वैक्सीन तैयार की है, जो कैंसर से सुरक्षा देगा। यह टीका कई रिसर्च सेंटरों के साथ मिलकर बनाया गया है। यह 2025 की शुरुआत तक टीका इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के जनरल डायरेक्टर एंड्री काप्रिन ने बताया है कि यह टीका रूस में सभी नागरिकों को मुफ्त में दिया जाएगा। गमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के डायरेक्टर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा है कि…