Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उनके शुक्रवार को पूर्व में निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नीतीश पटना में चल रहे ग्लोबल निवेशक सम्मेलन-बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में भी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि सर्दी के मौसम की वजह से वे बीमार हुए हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का शुक्रवार को अपने गृह जिले नालंदा के दौरे का कार्यक्रम था। वे राजगीर में मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा…
रांची। राजधानी रांची में छात्राओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने मुहिम शुरू की है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रांची जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए पैदल मार्च किया गया। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान एवं गर्ल्स हॉस्टल में जाकर पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर शिक्षण संस्थानों को 100, 112 डायल कर तथा क्यूआर कोड के माध्यम…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते तीन दिन से अगल-अलग कारोबारियों के यहां लोकायुक्त और आयकर विभाग के छापे के बाद अब यहां मेंडोरी के जंगल में एक गाड़ी में 52 किलो सोना बरामद हुआ। इसके साथ ही 10 करोड़ रुपये नकद भी मिले हैं। सोने की कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपये आंकी गई है। गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे 30 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग और पुलिस की टीम ने वाहन को पकड़ा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सोना और नकद राशि किसकी है। जिस कार इनोवा क्रिस्टा में यह…
नई दिल्ली।संसद परिसर में हुई ‘‘धक्का-मुक्की” के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मामला दर्ज होने के एक दिन बाद, सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस इस घटना में घायल दो सांसदों के बयान दर्ज कर सकती है और विपक्षी नेता को पूछताछ के लिए भी बुला सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस संसद सचिवालय को भी पत्र लिखकर उस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की मांग कर सकती है, जहां कथित घटना घटी थी। एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले को स्थानीय पुलिस से अपराध शाखा को सौंपने पर भी विचार कर सकते हैं।…
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की उम्र में आज गुरुग्राम में निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस मेदांता अस्पताल में ली, जहां वे पिछले कुछ समय से भर्ती थे। ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं। वे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चार बार सेवा दे चुके हैं। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। चौटाला लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और उन्हें हाल ही में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया…
मॉस्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध को लगभग 3 साल होने वाले हैं। इस युद्ध में अभी भी कोई समझौता नहीं हो सका है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन को लेकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और इस वार्ता को शुरू करने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों के साथ किसी भी शर्त की जरूरत नहीं है। पुतिन ने अपने वार्षिक प्रश्नोत्तर सत्र में एक अमेरिकी चैनल के रिपोर्टर से कहा कि वह ट्रंप से मिलने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कई वर्षों से उनसे बात नहीं…
नई दिल्ली, । संसद भवन में गुरुवार को भाजपा सांसदों के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने धरना-प्रदर्शन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, ओम बिरला ने निर्देश दिया है कि संसद के किसी भी गेट पर कोई भी सदस्य, सदस्यों का समूह या राजनीतिक दल के सदस्य धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे। दरअसल, गुरुवार को संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई। भाजपा ने दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्का देने से दोनों सांसदों को चोट…
मुंबई। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर चेन्नई में अपनी मोस्ट अवेटेड ‘थलपति 69’ की शूटिंग की झलक दिखाई। फिल्म में अभिनेत्री के साथ थलापति विजय लीड रोल में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। शेयर की गई तस्वीर में ‘चेन्नई मॉर्निंग्स डे 16’ लिखा दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि उनका दिन सुबह 6.30 बजे शुरू हो चुका है। ‘थलपति 69’ के साथ पूजा हेगड़े विजय के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं। थलापति और पूजा की आगामी फिल्म…
गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से आठ जिहादियों (कट्टरपंथियों) को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी है। आरोप है कि यह मॉड्यूल देश में हिंसक हमले और हिन्दू नेताओं को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। आॅपरेशन ‘प्रगति’ के तहत देशभर में जुड़े अन्य मॉड्यूल का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। गुरुवार को असम पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में असम पुलिस के स्पेशल डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी आपरेशन ‘प्रगति’ तहत केरल और पश्चिम बंगाल की पुलिस…
रामगढ़। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान के बाहर अगर मनचले दिखे तो उन पर गाज गिरेगी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इसी संदेश के साथ शहर में शिक्षण संस्थानों के बाहर पुलिस के पहरे लगा दिए हैं। एसपी के आदेश पर रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने गुरुवार को रामगढ़ कॉलेज, विभिन्न सरकारी स्कूल और निजी शैक्षणिक संस्थानों के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के पीछे का उद्देश्य यह था कि मनचलों को कहीं भी बैठने की जगह ना मिले। ठेले और गुमटियों की आड़ में मौजूद मनचले शरारती हरकतें करते हैं, जिसका खामियाजा छात्राओं और शिक्षिकाओं को…