Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सम्मानित किये गए डॉक्टर्स व सीए
- बाबा गणिनाथ -अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या, आयोजन साहित्य, सांस्कृतिक, एकता को मजबूत करने का माध्यम : विनोद कुमार साह
- पुलिस के सामने ही करणी सेना नेता की गई हत्या, बाबूलाल बोले-झारखंड में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं
- महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक केस: एसटीएफ ने हाजीपुर में साइबर कैफे पर मारा छापा, तीन लोग हिरासत में
- छोटी बहन पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी बोले, ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत
- उपचुनाव : पटना के बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग, जानिए कब होगा नामांकन और मतगणना, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट
- अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
Author: News Maati
गुमला। गुमला के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स में गोलीबारी करने वाले मोनू सोनी गिरोह के तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में पलामू जिला के मुसूरमु निवासी 21 वर्पीय कमलेश उरांव, बेदानी खुर्द निवासी 20 वर्षीय गोल्डेन कुमार उर्फ गोल्डेन पासवान व जोधपुर राजस्थान निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र विश्नोई के नाम शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर के बाईक, एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली व मोबाईल बरामद किया गया है। वहीं घटना में शामिल दो अपराधी अब भी फरार है। जिसकी तलाश में लगातार गुमला…
नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 17,035 करोड़ रुपये का लगभग स्थिर रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 16,884 करोड़ रुपये रहा है। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 1,22,688 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,08,039 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज से आमदनी बढ़कर 1,11,526 करोड़ रुपये हो गई है, जो बीते वित्त वर्ष…
नई दिल्ली : भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। दीपिका कुमारी के सफ़र का अंत क्वार्टर फ़ाइनल में हुआ। उन्हें शनिवार को कोरिया की नैम सू योन ने 6-4 से हराया। भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं। वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में उनके 3 निशाने चूक गए। उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था। फाइनल में मनु ने 28 पॉइंट्स स्कोर किए, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट…
पेरिस, दो अगस्त ( भाषा ) : लक्ष्य सेन ने एक गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर पेरिस ओलंपिक पुरूष एकल बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वह ओलंपिक में पुरूष एकल अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बने । अलमोड़ा के बाईस वर्ष के विश्व चैम्पियनशिप 2021 कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने 75 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता चेन को 19 . 21, 21 . 15, 21 . 12 से हराया ।…
वाशिंगटन, तीन अगस्त (भाषा) : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे जुड़ी खबरों और तस्वीरों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों को लेकर गूगल पर निशाना साधा। वहीं, दावा किया कि फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने उनसे जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए उन्हें हाल ही में फोन कर माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि वह “किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।” फॉक्स न्यूज’ के साथ शुक्रवार को दिए गए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, “मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। मैं बताना चाहूंगा कि उन्होंने…
पेरिस: भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सातवीं वरीय मिशेल क्रोपेन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई लेकिन युवा भजन कौर शूट ऑफ में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारत की 23वीं वरीय दीपिका ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में क्रोपेन को 6-4 (27-24, 27-27, 26-25, 27-27) से शिकस्त दी। पांच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबर थी जिसके बाद इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने शूट ऑफ में नौ अंक जुटाए जबकि भजन आठ अंक…
शेटराउ (फ्रांस): भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान थोड़ा नर्वस थी। वह चौथे स्थान पर रही और इस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में तीसरा पदक जीतने से चूक गईं। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक जीते थे।
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत एक खाद्य अधिशेष देश बन गया है और वह वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए समाधान प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। खाद्य अधिशेष से मतलब देश में उपभोग से ज्यादा खाद्यान्न उपलब्ध होने से है। भारत में 65 वर्षों के बाद आयोजित किए जा रहे कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का आम बजट 2024-25 टिकाऊ खेती पर केंद्रित है। मोदी ने कहा कि पिछली बार…
न्यूयॉर्क । जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से पीछे हटने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक रूप से उम्मीदवार बन गई हैं। कमला हैरिस ने इस पर खुशी जताई है और कहा है कि बस 95 दिन और। उन्होंने कहा कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। कमला कहा कि मैं सभी दोस्तों और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी को धन्यवाद देना चाहती हूं। आपके भविष्य के राष्ट्रपति के रूप में मुझे पता…
पटना। पटना एयरपोर्ट और तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही डीपीआर बनेगा। अगले साल जुलाई तक पटना में मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य है। सबसे पहले मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक मेट्रो चलेगी। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में अगले साल तक मेट्रो परियोजना शुरू हो सकती है। इन चारों शहरों में मेट्रो चलाने के लिए जनवरी तक डीपीआर बन जाएगा। पटना के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही पटना मेट्रो का विस्तार करेगी। इसके तहत पटना एयरपोर्ट और पटना सिटी के तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को मेट्रो रेल से…