Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। जीसीआई रांची का चुनाव आज कॉमर्स टावर में होगा । इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रतीक जैन और रवि आनंद के बीच कांटे की टक्कर है। प्रतीक को मिलेगा आनंद या आनंद को मिलेगा जेसीआई का प्रतीक चिन्ह? दोनों टीम अपने मतदाताओं को रिझाने के लिए कई तरह के फैलोशिप प्रोग्राम का आयोजन कर रही है साथ हीआने वाले समय में दोनों टीम किस प्रकार से जेसीआई को आगे बढ़ाएगी उसके रूपरेखा अपने सदस्यों को समझने का भरसक प्रयास कर रही है। इस चुनाव में सचिव के लिए सनी केडिया एवं शुभम बुदिया उम्मीदवार के तौर पर…
वाशिंगटन। सरकार को बंद करने की समय-सीमा का सामना करते हुए, सीनेट ने शनिवार को तड़के एक द्विदलीय योजना को अंतिम रूप से पारित कर दिया, जो अस्थायी रूप से संघीय संचालन और आपदा सहायता को वित्तपोषित करेगी, तथा नए वर्ष में ऋण सीमा बढ़ाने की नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मांग को खारिज कर दिया। सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने जोर देकर कहा था कि कांग्रेस अपने दायित्वों को पूरा करेगी और क्रिसमस की छुट्टियों के मौसम से पहले संघीय संचालन को बंद नहीं होने देगी। लेकिन दिन का नतीजा अनिश्चित था क्योंकि ट्रम्प ने अपने इस आग्रह…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में उम्मीद के विपरीत हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले टैक्स को घटाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया। हालांकि इस बैठक में पुरानी कारों की खरीद बिक्री पर लगने वाले टैक्स को 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत करने का फैसला किया गया। इसके साथ ही थिएटर और मूवी हॉल में नमक मसाले वाले फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न पर 5 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल…
रांची। टेंडर घोटाले से प्राप्त अवैध कमाई की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव कुमार लाल ने जून 2022 में बरियातू के अरविंद मार्ग में 10 कट्ठा का प्लॉट खरीदा था। उस प्लॉट में मकान भी बना हुआ था। संजीव लाल ने इसके लिए 2.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। प्लॉट की खरीदारी स्वर्णजीत सिंह गिल से की थी। शनिवार को मामले में ईडी के गवाह स्वर्णजीत सिंह गिल ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में इसको प्रूफ किया। मामले में ईडी के विशेष लोक अभियोजक…
रांची। अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने शनिवार को हत्या मामले में दोषी प्रेमी राज मुंडा और प्रेमिका अंजली देवी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। खेलगांव के गाड़ीगांव निवासी अंजली देवी पर प्रेमी राज मुंडा के साथ साजिश रचकर अपने पति राजू मिर्धा की हत्या करने का आरोप था। अंजली और राज के बीच अवैध संबंध था। राजू पैसा कमाने राज्य से बाहर गुजरात गया हुआ था। उसी दौरान अंजली की दोस्ती नामकुम के लालखंटगा निवासी राज मुंडा से हो गई थी। दोस्ती ऐसी हो गई कि राज मुंडा महिला…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की स्किल कैपिटल बनने और स्किल डिमांड को पूरा करने का सामर्थ्य रखता है। भारत के स्टार्टअप और फिनटेक हेल्थ केयर से लेकर स्मार्ट सिटीज और ग्रीन टेक्नोलॉजी तक कुवैत की हर जरूरत के लिए कटिंग एज सॉल्यूशन बना सकते हैं। भारत का स्लिड यूथ कुवैत की फ्यूचर जर्नी को भी नए स्ट्रेंथ दे सकता है। प्रधानमंत्री आज दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे जहां उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां भारतीय समुदाय को…
रांची। पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरु नानक सत्संग सभा के 240 श्रद्धालुओं का जत्था 3 और 4 जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटना साहिब के लिए रवाना होगा। वहां प्रकाश पर्व के सभी आयोजनों में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को वापस रांची पहुंचेगा। श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा के जरिये श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जाएगा। 11 जनवरी की सुबह 8…
रांची। रांची पुलिस ने शराब दुकान के समीप शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार देर रात तक अभियान चलाया। एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के क्रम में शराब दुकानदारों को हिदायत दिया गया कि वह अपने दुकान के सामने शराब का सेवन किसी को ना करने दे। अगर कोई भी शराब का सेवन करते हुए पाए हैं तो शराब पीने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में शटडाउन संकट को टालने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए संघीय सरकार नया विधेयक लेकर आई है। स्टॉपगैप फंडिंग विधेयक को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आॅफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी मिल गई है। अब इस पर उच्च सदन सीनेट में मतदान होना है। इसे सीनेट के पास भेज दिया गया है। आज अगर सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका के नागरिकों को क्रिसमस की छुट्टियों में शटडाउन की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स, एनबीसी न्यूज और सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा है कि संघीय सरकार…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बढ़ती नजर आ रही हैं। शुरू से ही विवादों में रही दिल्ली की नई आबकारी नीति के मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंजूरी दे दी है। ईडी ने इसी महीने के आरंभ में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। ईडी ने अपनी जांच-पड़ताल में कथित तौर पर आबकारी नीति को तैयार करने और उसके कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पाया था। इसका…