Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
- राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास किया खाली, जानें कहां बनाया आशियाना
- पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन
- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का पंजाब पर छलका दर्द, बोले- जो होना है वो होकर रहेगा’
Author: News Maati
रांची। दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में जारी 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने दमदार जीत के साथ शुरूआत की है। झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में नयी दिल्ली को 7-0 के अंतर से बड़ी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में बबिता कुमारी ने 3, पुनिता कुमारी ने 2, पूजा कुमारी और संजना उरांव ने 1-1 गोल कर झारखंड को पहले मुकाबले में जीत दिलाई। टीम की कप्तानी प्रियतम तिर्की कर रही है। टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी,…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद के तत्कालीन सीनियर कमांडेंट रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) संतोष कुमार दुबे के मामले में रेलवे बोर्ड द्वारा उन्हें प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दिए जाने के आदेश को मंगलवार को निरस्त कर दिया। साथ ही कोर्ट ने उनका जॉइनिंग अविलंब करने का आदेश रेलवे बोर्ड को दिया है। कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया है। झारखंड हाई कोर्ट से विभागीय कार्रवाई पर रोक के बावजूद रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने प्रीमेच्योर रिटायरमेंट दे दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। संतोष कुमार दुबे वर्तमान में डीआईजी आरपीएफ पद पर लखनऊ में…
पटना । पटना में मंगलवार को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में 4,315 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 36 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद बताया गया कि पीएमसीएच को 5,462 शय्या वाले चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के रूप में पुनर्विकसित करने के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप, संस्थान के कुल 29 अनुपयोगी पदों को प्रत्यर्पित करते हुए विभिन्न स्तर के 4,315 नए पदों के सृजन…
रांची। रांची के रहने वाले मनीष चौधरी अपने पत्नी और बच्चो के साथ बांग्लादेश में फंस गए हैं। फिलहाल वे बंग्लादेश में निजी कंपनी के चल रहे प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार मनीष चौधरी बांग्लादेश के रंगपुर में निजी कंपनी के प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। रंगपुर के ही टोल पाकर मठ में वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। मनीष ने रांची में अपने कुछ दोस्तों से फोन पर बताया है कि बांग्लादेश में काफी तनाव है. हालांकि वे लोग जहां काम कर रहे हैं वहां तनाव का कोई असर नहीं है। रंगपुर में…
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी यादव और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। पूरक आरोपपत्र विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष दाखिल किया गया, जिन्होंने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1000 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है ।ईडी द्वारा पूरक आरोपपत्र दायर करने से लालू और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं । जांच एजेंसी के मुताबिक, यह मामला साल 2004 से 20009…
नई दिल्ली । बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक संसद भवन परिसर में खत्म हो गई है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश के हालात की जानकारी देते हुए यह आश्वासन भी दिया कि पड़ोसी देश पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है। बैठक में बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने इस मसले पर सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। आठ हजार छात्र भारत लौटे : बैठक में विदेश मंत्री…
ढाका । नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे। ह्यभेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के समन्वयकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ह्यडेली स्टारह्ण समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रोफेसर यूनुस छात्र समुदाय के आह्वान पर देश को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। नाहिद ने कहा कि अंतरिम सरकार के लिए रूपरेखा की घोषणा करने में हमने 24 घंटे लिए। हालांकि, आपातकालीन…
नई दिल्ली । दुनियाभर के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही लेकिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। एशियाई बाजारों में तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती भी अच्छी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक की तेजी के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 24,300 अंक के ऊपर खुला।खासकर ऑटो, मेटल, एनर्जी और आईटी शेयरों में तेजी आई है। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.75 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 448.59 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में…
नई दिल्ली। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल हो रही थी, शेख हसीना उस समय अपना देश छोड़ रही थीं। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने हर संभावना के लिए तैयारी की क्योंकि हसीना वायु सेना के एक जेट विमान से भारत की ओर बढ़ रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे, भारतीय वायु सेना के रडार ने बांग्लादेश से भारतीय सीमा की ओर एक कम उड़ान वाला विमान आते हुए देखा। भारत ने हाई प्रोफाइल यात्री के बारे में जागरूक सुरक्षा कर्मियों ने विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी। सुरक्षा प्रदान करने के लिए, पश्चिम बंगाल के हाशिमारा…
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में लक्ष्य सेन के दबाव में आने से स्तब्ध पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने सोमवार को कहा कि अब समय आ गया है कि खिलाड़ी दबाव का सामना करना सीखें, जवाबदेह बनें और समर्थन मिलने के बाद परिणाम देना शुरू करें। पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पादुकोण ने कहा कि भारत को अपने खिलाड़ियों को मानसिक प्रशिक्षण देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वे दबाव की स्थितियों का सामना करना सीख सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चीन की तरह एक प्रणाली होनी चाहिए जहां वे एक खिलाड़ी पर…