Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
रांची। नववर्ष और क्रिसमस से पहले हेमंत सोरेन कैबिनेट ने राज्य में सरकारी नौकरी करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका लाभ सभी सातवां वेतन आयोग प्राप्त करनेवाले कर्मियों को मिलेगा। इनके अलावा पेंशनधारी और पारिवारिक पेंशनधारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ दिया जाएगा। बढ़ा डीए एक जुलाई 2024 की तिथि से लागू किया गया है। उन्हें करीब पांच से छह महीना का बकाया भुगतान भी किया जाएगा। पहले डीए 50 प्रतिशत…
रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हरिहर चौक स्थित जय बजरंग मिष्ठान के सामने पूजा उर्फ सावित्री देवी नामक डांसर की हत्या 60 हजार रूपए की सुपारी लेकर की गयी थी। रिश्ते में खटास आने पर प्रेमी ने महिला डांसर की हत्या की योजना बनायी थी। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी, शूटर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रेमी छतरपुर के करमा चरांई का संदीप सिंह (30),रवि विश्वकर्मा (21), बिहार के औरंगाबाद निवासी पप्पू शर्मा (40) और शुभम सिंह (19) शामिल है। जिले के एसपी…
नई दिल्ली। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर में नौकरियों की स्थिती में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि 2024 में गिरावट का सामना करने के बाद अब अधिक आशाजनक भविष्य की ओर बढ़ रहा है। विशेष कौशल खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंडस पर ध्यान केंद्रित करना, मझोले शहरों की ओर भौगोलिक बदलावों के साथ इस सेक्टर में बदलाव का संकेत दिख रहा है। भारत में 2024 आईटी सेक्टर की नौकरियों में गिरावट देखने को मिला। हालांकि 2025 के लिए संभावनाएं आशाजनक दिखाई देती हैं जिसमें आर्थिक स्थितियों तथा प्रौद्योगिकी प्रगति में सुधार से वृद्धि की…
लातेहार। पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादी कैला यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और गोली बरामद हुई है। गिरफ्तार उग्रवादी पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी कैला यादव लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास भ्रमणशील है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई और उसकी…
रांची। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी को रांची से सुबह 10.30 बजे चलेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया होते हुए रात 23:10 में प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08068 टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी को टुंडला से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टुंडला से 16:20 बजे चलेगी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ, 2025 में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिह्न भेंट कर महाकुम्भ में आने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश…
गुमला। टोटो थाना क्षेत्र के ओम प्रकाश गुप्ता के घर में हुई चोरी के मामले का गुमला पुलिस ने उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में टोटो के देवरस नगर निवासी 25मो. रिजवान आलम, सिसई के खिदलाटोली निवासी प्रदीप उरांव व चामा उरांव को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, 10 हजार रूपया, तीन जोड़ी चांदी का पायल, तीन जोडी बिछिया, टीवीएस रायडर बाईक व दो मोबाईल बरामद किया। मंगलवार को गुमला थाना में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस…
लखनऊ । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अटल युवा महाकुंभ’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की महानता का स्मरण करते हुए प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनकी…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 67.30 अंक गिरकर 78,472.87 और निफ्टी 25.80 अंक गिरकर 23,727.65 पर था। शेयर बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप भी सीमित दायरे में बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 35 अंक गिरकर 57,057.90 पर था। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 44 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,732.65 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और कंजप्शन इंडेक्स सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, मेटल, एनर्जी और सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में…
मुंबई । ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर और उसके साथियों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ठाणे स्थित इकबाल कासकर के एक फ्लैट को अपने कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया है। कावेसर के नियोपोलिस टावर में स्थित यह फ्लैट मार्च 2022 से अस्थायी कुर्की के तहत है। यह मामला 2017 में ठाणे पुलिस के एंटी एक्सटॉर्शन सेल द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा हुआ है, जिसमें इकबाल कासकर और उसके सहयोगी, मुमताज शेख और इसरार सईद पर आरोप है कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम से…