Author: News Maati

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि अवैध ओवरलोड गाड़ियों की सूचना देने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खनन माफिया पर जबरदस्त चोट देने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बालू-पत्थर के अवैध खनन करने वाले माफिया को रोकने के लिए बिहार कैबिनेट में बिल लाया गया। इसमें जनभागीदारी को बढ़ावाने देने के लिए ओवरलोडिंग वाहनों की सूचना देने वाले आम नागरिकों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है। ट्रैक्टर जैसे…

Read More

पेरिस: ओलंपिक शुरू होने से पहले ही से हर भारतीय की जुबां पर एक ही नाम था ..नीरज चोपड़ा और तोक्यो में इतिहास रचने वाले इस भालाफेंक चैम्पियन ने निराश भी नहीं किया । वहीं कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने की ओर कदम रख दिया लेकिन भारतीय हॉकी टीम का 44 साल बाद स्वर्ण जीतने का सपना सेमीफाइनल में जर्मनी से हारकर टूट गया । गत चैंपियन नीरज ने मंगलवार को यहां अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल…

Read More

मुंबई: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के यूपीआई मंच की क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सुविधा में वृद्धि देखी जा रही है। इसमें एक महीने में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का लेनदेन हो रहा है। एनपीसीआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक दिलीप अस्बे ने यहां संवाददाताओं से यह भी कहा कि यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) पर पहले से स्वीकृत कर्ज सुविधा भी जोर पकड़ रही है और हर महीने इसके माध्यम से 200 करोड़ रुपये तक वितरित किये जा रहे हैं।

Read More

नयी दिल्ली: एअर इंडिया ने बुधवार सुबह नयी दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ए321 नियो विमान से संचालित यह चार्टर्ड उड़ान मंगलवार रात ढाका से रवाना हुई थी और इसके जरिये छह बच्चों व 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारी ने कहा कि एअर इंडिया ने ढाका में हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद बेहद कम समय में विशेष…

Read More

गाजीपुर। पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पंकज यादव मथुरा में यूपी पुलिस और एसटीएफ के हाथों मारा गया है। बुधवार तड़के फरह के पास यह मुठभेड़ हुई है। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान पंकज ढेर हो गया जबकि उसका एक साथ भागने में कामयाब रहा। कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव (उम्र-करीब 32 साल) निवासी-ताहिरा पुर, थाना रानीपुर, मऊ, उत्तर प्रदेश, के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर आरोपों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कई पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में भी फरार चल…

Read More

ढाका। हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में महत्वपूर्ण पदों पर सेना ही काबिज हो गयी है, जबकि सेना के शीर्ष पदों पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र के महानिदेशक मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सैफुल आलम को विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद मुजीबुर रहमान को सेना प्रशिक्षण कमान का जीओसी नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल अहमद तबरेज को सेना का क्वार्टरमास्टर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम को सेना का चीफ आॅफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद शाहीनुल हक…

Read More

हजारीबाग। बरही में पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट की चिमनी में मंगलवार को हुए जोरदार ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग शहर के आरोग्यम अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार को रांची के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्लांट की चिमनी में दोपहर करीब 12 बजे धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे मजदूर हवा में दूर तक उछल गए। सभी 80 से 90 फीसदी झुलस गए थे। एक मजदूर…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आईजी अभियान एवी होमकर ने जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान आईजी अभियान ने विधानसभा चुनाव-2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सभी जिलों को अपने-अपने जिलों में चुनाव सेल गठित करते हुए चुनाव संबंधी कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। इस दौरान गैर जमानतीय वारंटों का निष्पादन करने, हिस्ट्री शीटरों, फरारियों एवं अन्य सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध सख्त एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने, अन्तर्राज्जीय एवं अन्तर जिला चेक पोस्टों का प्रभावशाली क्रियान्वयन, अवैध शराब, मादक…

Read More

हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास मंगलवार देर शाम अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव निवासी परशुराम प्रसाद उर्फ पीआर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक परशुराम विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाते थे। वह वापस हजारीबाग आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने पीछा करते हुए शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास सिर में गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के छात्र संगठनों ने कहा है कि देश में कोई भी सैन्य या सैन्य समर्थित सरकार स्वीकार्य नहीं होगी और केवल छात्र आंदोलन की ओर से अनुमोदित सरकार को ही शासन करने की अनुमति दी जाएगी। बांग्लादेश के समाचारपत्र डेली स्टार ने छात्र नेता नाहिद इस्लाम की ओर से जारी वीडियो संदेश के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। छात्र नेता ने कहा कि छात्रों की ओर से प्रस्तावित सरकार के अलावा कोई भी सरकार स्वीकार नहीं की जाएगी। जैसा कि हमने कहा है कि कोई भी सैन्य अथवा सेना समर्थित या फासीवादियों की सरकार अस्वीकार्य…

Read More