Author: News Maati

नयी दिल्ली: स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में दो पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद बुधवार को जब स्वदेश पहुंची तो लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों समर्थकों और उनके परिजनों ने यहां उनका भव्य स्वागत किया। मनु भाकर ने Paris Olympics 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं।

Read More

रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर बालू घाट पर बालू की अवैध निकासी और उठाव से होने वाली कमाई में रंगदारी नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने मंगलवार देर रात जेसीबी सहित पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात दर्जनों वाहन छापर घाट पर बालू की अवैध निकासी कर उसे ट्रकों और हाइवा में भर रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन बाइक पर हथियारबंद लोग आए और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया. सबको भगाने के बाद हथियारबंद लोगो ने मौके पर मौजूद जेसीबी, हाइवा और तीन टर्बो को आग के हवाले…

Read More

ढाका। नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने देर रात किया ऐलान। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मंगलवार रात को यह जानकारी दी। प्रेस सचिव मोहम्मद जैनुल आब्दीन ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में किया गया। इस बैठक में तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख भी मौजूद थे। चार घंटे चली बैठक के बाद प्रेस सचिव ने कहा,…

Read More

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेरिस ओलंपिक में फाइनल में स्थान बनाने के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट को मंगलवार को बधाई दी और कहा कि आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था, जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी जगह ध्वजारोहण करेंगी। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। ‘आप’ ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने जेल से (उपराज्यपाल वीके) सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि 15 अगस्त को (स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में) उनकी जगह आतिशी तिरंगा फहराएंगी।’’ दिल्ली सरकार का…

Read More

मुंबई: वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,046.13 अंक बढ़कर 79,639.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 313.9 अंक चढ़कर 24,306.45 अंक पर रहा।

Read More

नयी दिल्ली: वरिष्ठ नौकरशाह देवेश चतुर्वेदी और संदीप पोंडरिक को क्रमश: कृषि और इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी चतुर्वेदी वर्तमान में अपने कैडर राज्य उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं। छह अगस्त को जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव के रूप में चतुर्वेदी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पोंड्रिक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अपने कैडर राज्य बिहार…

Read More

नई दिल्ली : कतर की राजधानी दोहा में दो दिन तक हुई लंबी वार्ता के बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना नया शीर्ष नेता चुना है। इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या कर दी गई थी. हनिया की मौत के पीछे इसराइल का हाथ बताया जा रहा है। 2017 से सिनवार ग़ज़ा पट्टी में एक ग्रुप लीडर के तौर पर काम कर रहे थे अब उन्हें हमास ने अपना शीर्ष नेता चुना है। हमास के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि हमास के नेतृत्व ने सर्वसम्मति से आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए याह्या सिनवार को अपना नेता…

Read More

नई दिल्ली: विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। उन्होंने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। इससे पहले उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसी लय को कायम रखते हुए उन्होंने लोपेज को 5-0 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। इस स्पर्धा का फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।…

Read More

सूरत: सूरत की एक प्रमुख हीरा विनिर्माण कंपनी ने मंगलवार को मंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पॉलिश किए गए हीरों की कम मांग का हवाला देते हुए अपने 50,000 कर्मचारियों के लिए 17 से 27 अगस्त तक 10 दिन की ‘छुट्टी’ की घोषणा की। किरण जेम्स कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह ‘प्राकृतिक हीरों की दुनिया की सबसे बड़ी विनिर्माता’ कंपनी है। किरण जेम्स कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह ‘प्राकृतिक डायमंड्स की दुनिया की सबसे बड़ी विनिर्माता’ कंपनी है। किरण जेम्स के चेयरमैन वल्लभभाई लखानी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने अपने 50,000 कर्मचारियों के लिए 10 दिन की…

Read More