Author: News Maati

रांची। झारखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटेंडेंस और निर्धारित ड्यूटी आवर के दौरान उनकी मौजूदगी पर सरकार की हमेशा निगाह होगी। इसके लिए स्पेशल अटेंडेंस पोर्टल बनाया गया है। इसके जरिए डॉक्टरों और कर्मियों का बायोमीट्रिक अटेंडेंस हर रोज क्रॉस चेक होगा। सीएम हेमंत सोरेन नेउद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर जिला अस्पताल में जो मानव संसाधन उपलब्ध हैं, उसकी शत-प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चित हो। अक्सर शिकायतें मिलती है कि स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में चिकित्सक ड्यूटी के दौरान भी उपलब्ध नहीं…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि उनकी मां अब राजनीति में नहीं लौटेंगी। हसीना के पूर्व आधिकारिक सलाहकार रहे जॉय ने कहा कि उनकी मां ने परिवार के आग्रह पर अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया। जॉय ने कहा कि उनकी मां की कोई राजनीतिक वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हसीना रविवार से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं और परिवार के आग्रह के बाद अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़कर चली गईं। खबर के मुताबिक, जॉय ने कहा कि 15 साल तक बांग्लादेश पर शासन…

Read More

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल भारत में ही रहेंगी। भारत सरकार ने सोमवार को उनकी सरकार के पतन के बाद अंतरिम प्रवास की इजाजत दे दी है। डेली सन ने एक रिपोर्ट में कहा, इस अवधि के दौरान, हसीना को ब्रिटेन में शरण प्राप्त करने तक भारत सभी तरह की सहायता प्रदान करेगा। उनके ब्रिटेन में स्थानांतरण तक, भारत में उनके प्रवास को केवल अस्थायी रूप से मंजूरी दी गई है। अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सोमवार को हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारत के रास्ते लंदन जाने वाली हैं।…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। योजना के क्रियान्वयन में तकनीकी खामियों और बिचौलियों की शिकायतों के बाद, उन्होंने प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और विशेष कैम्प की समय सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। हेमंत सोरेन ने बिचौलियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह का पैसा नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।…

Read More

दरभंगा। बिहार की लेडी सिंघम आइपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। काम्या मिश्रा ने बिहार पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। काम्या मिश्रा जीतन सहनी हत्याकांड के लिए गठित एसआइटी को लीड कर रही थीं। दरअसल, आईपीएस काम्या मिश्रा फिलहाल दरभंगा में ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उन्हें जीतन सहनी मर्डर केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। वहीं ओडिशा की रहने…

Read More

ढाका। शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर भागने पर बांग्लादेश में नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू हो गई है। बांग्लादेश की सेना ने अंतरिम सरकार गठन का ऐलान किया है। इस सरकार में सत्तारूढ़ अवामी लीग का कोई नेता शामिल नहीं होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बांग्लादेश के सबसे बड़े विरोधी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक चेयरमैन तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। उन्होंने शेख हसीना के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया भी दी है। तारिक रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंची। सोमवार शाम उनका विमान यूपी के गाजियाबाद स्थित वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। माना जा रहा है कि शेख हसीना अब नई दिल्ली से किसी अन्य देश के लिए रवाना हो सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि शेख हसीना लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इंग्लैंड की सरकार से शरण मांगी है। इस बीच बांग्लादेश का मुद्दा संसद में भी उठाने की कोशिश की गई। लोकसभा में टीएमसी सांसद ने…

Read More

नई दिल्‍ली। बांग्लादेश में बिगड़ते हालातों को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। उसने ढाका आने-जाने वाली सभी उड़ानें तुरंत रद्द कर दी हैं। यह फैसला यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, एयरलाइन कंपनी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ढाका आने-जाने वाले यात्रियों को एक बार के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट रद्द या फिर से बुकिंग करवाने की सुविधा दी जा रही है। ज्‍यादा जानकारी के लिए आप 011-69329333 / 011-69329999 पर 24/7 संपर्क कर सकते हैं। हालात पर है नजरएयर इंडिया ने सोशल…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले का सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया और केंद्र व दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल में घटी यह घटना सभी के लिए आंखें खोलने वाली है। पीठ ने कहा कि ये जगहें (कोचिंग सेंटर) डेथ चैंबर (मौत का कुआं) बन गई हैं। कोचिंग संस्थान का तब तक आॅनलाइन संचालन किया जा सकता है, जब तक…

Read More

ढाका। बांग्‍लादेश में भारी हिंसा के बाद पीएम शेख हसीना ने इस्‍तीफा दे दिया है। इससे पहले सेना प्रमुख वकार-उज-जमान हसीना को 45 मिनट के अंदर इस्‍तीफा देने के लिए अल्‍टीमेटम दिया था। पीएम शेख हसीना देश छोड़कर किसी सुरक्षित ठिकाने पर चली गई हैं। वहीं प्रदर्शनकारी शेख हसीना के घर में घुस गए हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। देश के कई इलाकों में जीत का जश्‍न मनाया जा रहा है। इस हिंसा में 300 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। शेख हसीना के साथ उनकी बहन ने भी ढाका छोड़ दिया है। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने हसीना से…

Read More