Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीरज कुमार को हराना ही हमारा लक्ष्य, किसी पार्टी से नहीं है लड़ाई: अनंत सिंह
- देवघर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश
- विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, गोपूजन कर की लोककल्याण की कामना
- फ्रांस में हिंसा पर प्रशासन सख्त, हालात में सुधार; जरूरत वाले इलाकों में फिर लागू होगा कर्फ्यू
- पीएम मोदी ने मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन को बताया अत्यंत प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण और ‘पंच परिवर्तन’ पर दिया जोर
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
Author: News Maati
नई दिल्ली । वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यभार संभालने से पहले दुनिया में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है, लेकिन, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में बताया गया कि जीएसटी संग्रह, सर्विस परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई), एयर पैसेंजर ग्रोथ और वाहनों का पंजीकरण में वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मजबूत…
रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची के सदर सीओ मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुंशी राम को उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें करीब सात लाख रुपये बरामद किए गए। मामले की पुष्टि एंटी करप्शन ब्यूरो ने की है। मुंशी राम रांची में रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी जमीन मापी के लिए 40 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी, जिसके बाद एसीबी की टीम हरकत में…
जयपुर । देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवा और कोहरे से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नए वर्ष का आगाज शीतलहर से हुआ है। एक जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड ने गलन बढ़ा दी। अगले एक हफ्ते तक पारा और लुढ़क सकता है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश…
न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में बुधवार देर रात (1 जनवरी) को एक नाइट क्लब में हुई सामूहिक गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई फुटेज में नाइट क्लब के बाहर पुलिस और एंबुलेंस की भारी तैनाती देखी जा सकती है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों और पुलिस के हवाले से बताया कि बुधवार रात को क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। गोलीबारी रात 11:20 बजे से ठीक पहले जमैका के अमजुरा नाइट क्लब के पास शुरू हुई। 4,000 लोगों की…
पटना । आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा राज्य के अन्य मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आरिफ मोहम्मद खान ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लिया, जिन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि…
सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गुवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों के परिजनों को चिन्हित कर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड को 77 वर्ष बीत चुके हैं। इस ऐतिहासिक घटना के शहीदों के परिजनों को सम्मान और रोजगार देने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय यह घटना लोगों की…
रामगढ़। रांची रोड स्थित गंगा रेजेंसी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर निधि इवेंटस के जरिये धूम मचाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी अमित कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर गुप्ता, विनोद कुमार, रंजन फौजी, हरि रत्नम साहू एवं निधि इवेंटस के राजू कैंथ मौजूद थे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गणेश वंदना से कार्यक्रम आरंभ हुआ। धूम मचाले कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आए प्रसिद्ध डीजे श्रेया ग्रुप के जरिये पेश गीत और नृत्य में उपस्थित लोग थिरकने को विवश हो गए। इस क्रम में ग्रुप ने…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामानगर के एक बंद घर से चोरों ने चोरी की । जानकारी के अनुसार तुलसी अग्रवाल उर्फ पिंटू अपने सपरिवार के साथ 24 दिसंबर को नेपाल घूमने गए थे। अपने घर की देख भाल के लिए राम राजा सिंह को रात में घर में सोने के ललिए बोलकर गये थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 8.40 बजे घर पर चोरी होने की सूचना राम राज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रात को मेन गेट ताला खोल कर जब वह अंदर प्रवेश किया तो चैनल गेट सहित अंदर के सभी दरवाजों का ताला टूटा हुआ…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिह्न पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार को लेकर किए गए संघर्ष और शहादत का प्रतीक है। हमारे आदिवासियों और मूलवासियों का जीवन हमेशा से संघर्षमय रहा है। इन्हीं के संघर्ष और शहादत की वजह से ही आज हमारी पहचान है। हमारे ये शहीद स्थल सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने…
हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सरबहा गांव में हुई। एक युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद बाइक सहित कुएं में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, उसे बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे और उनकी भी जान चली गई। मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है। विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई हैं। वहीं, राहुल करमाली अपने घर का इकलौता चिराग था। सुंदर करमाली गुस्से में बाइक से निकला था।…