Author: News Maati

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री फिलहाल हिंडन एयरबेस पर वायु सेना के गरुड़ कमांडो और नेशनल सिक्युरिटी गार्ड (एनएसजी) के कड़े पहरे में हैं। उनकी सुरक्षा के साथ-साथ भारत शेख हसीना को यूरोपीय देश में राजनीतिक शरण दिलाने में मदद कर रहा है। जल्दबाजी में बांग्लादेश से निकलते वक्त पूर्व पीएम के साथ भारत आई उनकी टीम भी दैनिक जरूरत का सामान नहीं ला पाई थी, इसलिए भारतीय अधिकारियों ने हसीना की टीम के सदस्यों को कपड़े और अन्य सामान खरीदने में मदद की है। भारत से लगी बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की आशंका के चलते सेना के साथ…

Read More

नयी दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 विपक्ष के भारी विरोध के बाद इसे विस्तृत समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया।अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक पेश करने की अनुमति का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इस विधेयक को संविधान के विभिन्न प्रावधानों के विरुद्ध और मुसलमानों के धार्मिक मामलों में दखल देने का प्रयास मानते हुए इसका पुरजोर विरोध किया।विपक्ष ने अध्यक्ष ओम बिरला से नियम 72 के तहत विधेयक को पेश करने से…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा पूरे संथाल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बर्बाद कर रहा। बांग्लादेशी घुसपैठियों की जनसंख्या विस्फोट के कारण संथाल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसाकर उन्हें बर्बाद करने की साजिश रहे हैं। वर्तमान समय में आदिवासी समाज के उपर उत्पन्न…

Read More

नई दिल्ली । संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024’ पेश किया। इस दौरान सदन में विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में इस बिल का विरोध करते हुए हंगामा किया। सदन की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। इस दौरान अमित शाह सपा मुखिया पर भी भड़कते हुए नजर आए। अखिलेश यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हुए बोला, ”यह विधेयक बहुत सोची-समझी राजनीति के तहत हो रहा है। अगर आप…

Read More

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बैंकिंग प्रणाली को और पारदर्शी बनाने एवं ग्राहकों की सुविधाओं का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए बैंकों या ऋण संस्थाओं को कर्ज लेने वाले ग्राहकों के ऋण की सूचना अब प्रत्येक पंद्रह दिन या उससे भी कम अंतराल पर देने का निर्देश दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि वर्तमान में ऋण संस्थाओं (सीआई) को अपने उधार लेने वाले ग्राहकों के ऋण…

Read More

दुमका । दुमका जिले के हंसडीहा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रुपए लूट लिए। लूट की रकम के बारे में बैंक प्रबंधन की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, यह राशि 20 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी। पुलिस बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया है। बताया जा रहा…

Read More

पटना । सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई। ये फैसला बढ़ते सड़क हादसों और लोगों की मदद करने में झिझक के चलते लिया गया है। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कई बार घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, जिससे उनकी जान चली जाती है। लोग डरते हैं कि कहीं मामले में फंस ना जाएं इसलिए मदद करने से कतराते हैं। यहां तक कि कई बार हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक भी डर के मारे घायल को छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। लालू यादव के नेतृत्व में डैमेज कंट्रोल अभियान शुरू हो गया है। वैसे नाराज नेता की सूची बना ली गई है, जिनका राजनीति में एक खास दबदबा है। इसकी शुरूआत सीवान के सांसद रहे शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से हुई। वैसे इस कड़ी में कई और नेता शामिल हैं, जिन्हें घर वापसी के लिए मनाए जाने का प्रयास किया जाना है। जानकारी के अनुसार कल दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से राजद सुप्रीमो के साथ उनके छोटे बेटे और…

Read More

नयी दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजिद ने कहा कि वह अपने देश में लोगों की जान जाने से,साथ ही ऐसे कठिन समय में अपनी मां को देख नहीं पाने से, उन्हें गले नहीं लगा पाने से बेहद दुखी हैं। बांग्लादेश में छात्रों के सरकार विरोधी-प्रदर्शनों के कारण हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ने के बाद भारत में शरण ली। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जिस बांग्लादेश से मैं प्यार करती हूं वहां लोगों की जान जाने से मेरा दिल…

Read More

मुंबई। अब यूपीआई से अब पांच लाख रुपये तक का होगा भुगतान। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेमेंट की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने गुरुवार को कहा कि यूपीआई अपनी सहज सुविधाओं से भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है। वर्तमान में, यूपीआई के लिए कर भुगतान की सीमा एक लाख रुपये है। दास ने कहा कि विभिन्न उपयोग-मामलों के आधार पर, रिजर्व बैंक ने समय-समय पर पूंजी बाजार, आईपीओ सब्सक्रिप्शन, ऋण संग्रह, बीमा, चिकित्सकीय और शैक्षिक सेवाओं आदि जैसी कुछ श्रेणियों के लिए सीमाओं की समीक्षा की है और उन्हें बढ़ाया…

Read More