Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
मेदिनीनगर। गुमला के ज्वेलर्स शॉप में 30 जुलाई को कुख्यात अपराधी मोनू सोनी के साथ मिलकर लूटपाट करने वाले जेजेएमपी के पूर्व एरिया कमांडर ललन भुइयां उर्फ अर्जुन जी उर्फ अर्जुन सिंह को उसके एक साथी वीरेन्द्र भुइयां के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक लूटी गयी मोटरसाइकिल (जेएच03वी4666) बरामद की गयी है। ललन पर पलामू एवं लातेहार जिले के थानों में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि वीरेन्द्र पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल हुई दो घटनाओं का उदभेदन हुआ है। ललन भुइयां (30) निवासी ग्राम दुलसुलमा…
रामगढ़। जिले में पांडे गिरोह के सदस्य एक बार फिर ठेकेदारों को निशाना बना रहे हैं। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के पटेल नगर में पीसीसी रोड का निर्माण कर रही कंपनी से भी अपराधियों ने लेवी मांगी। इस मामले में पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य आलोक राज को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को ही पीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान बाइक से पांच अपराधी वहां पहुंचे थे। वे लोग विकास तिवारी गैंग के सक्रिय सदस्य थे। उन लोगों ने साफ तौर पर…
रामगढ़। जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर सीसीएल के रेलवे यार्ड में स्क्रैप चुनने गई आदिवासी लड़कियों को हवस का शिकार बनाया गया था। इसकी जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 21 जुलाई को घटी थी लेकिन लड़कियों ने डर से घर में इसकी जानकारी नहीं दी। एसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार को जब एक लड़की की तबीयत खराब हुई और वे लोग चिकित्सक के पास गए तो उन्हें पूरा मामला समझ में आया। इसके बाद लड़कियों ने माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिर उनके…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारी प्रार्थनाएं वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं और केंद्र राहत प्रयासों में सहायता के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन देता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी सहायता और राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को केरल के वायनाड में हवाई सर्वेक्षण के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में घायल हुए मरीजों से मुलाकात की और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। समीक्षा बैठक में मोदी ने भरोसा दिलाया कि…
कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर (द्वितीय वर्ष की छात्रा) की दुष्कर्म के बाद हत्या हत्या। पीड़ित का शव सेमिनार हाल में मिला था। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए दावा किया कि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसमें संकेत दिया गया है कि महिला डॉक्टर की हत्या यौन शोषण करने के बाद की गई। वैसे पुलिस भी इसे आत्महत्या का मामला नहीं मानती। यह घटना टाला थाने में दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने…
नयी दिल्ली। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के वरिष्ठ अधिकारी टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव नियुक्त किये जाने का निर्णय किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के शनिवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, सोमनाथन इस माह के अंत में अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। सोमनाथन, राजीव गौबा का स्थान लेंगे। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस गौबा 30 अगस्त 2019 से कैबिनेट सचिव के पद पर कार्यरत हैं। विभाग के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्तियों संबंधी समिति ने तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस सोमनाथन को कैबिनेट सचिव बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त…
ढाका। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद छात्र संगठन और प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में सामने इकट्ठा होकर मुख्य न्यायाधीश उबैदुल हसन के इस्तीफे की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को चीफ जस्टिस को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था और ऐसा ना करने पर जजों के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हसन ने पद से दिया इस्तीफा। बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार और शनिवार को अचानक से प्रदर्शन तेज हो गए थे, जिनको नई बनी अंतरिम सरकार के कई नेताओं का…
रांची । रांची के एक मॉल में नंगे पाव पहुंचे लोगों को प्रवेश करने से रोके जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। जिन लोगों को मॉल के प्रोटोकॉल का हवाला देकर घुसने से रोका गया, वे लोग देवघर स्थित बाबा धाम की कांवर यात्रा के बाद रांची लौटे थे। उनका कहना है कि कांवरिया वेशभूषा में होने की वजह से उन्हें रोका गया। रोके गए कांवरियों में से एक सुशांत चौबे ने कहा कि वे लोग देवघर में पैदल कांवर यात्रा पूरी तरह लौटे थे। रास्ते में ‘मॉल ऑफ रांची’ दिखा तो वे जरूरत का सामान और जूता-चप्पल खरीदने…
चंडीगढ़ । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ शनिवार को पीजीआई के 37वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने ‘द लीडरशिप ऑफ टेक्नोलॉजी इन इंडियन कोर्ट’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालतों के फैसले अंग्रेजी में होते हैं। कई बार आम आदमी इस भाषा को समझ नहीं पाता। आम आदमी भी न्याय की भाषा को समझ सके, इसके लिए फैसलों को अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 22 हजार फैसलों को पंजाबी में व 30 हजार फैसलों को हिंदी में अनुवादित कर दिया…
नयी दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सुबह की चाय पीते हुए एक तस्वीर साझा की और इसे 17 महीने बाद एक आजाद सुबह की पहली चाय शीर्षक दिया। सिसोदिया कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले के सिलसिले में लगभग 17 महीने से जेल में थे। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने सिसोदिया को जमानत दे दी, जिसके बाद यह उनका पहला पोस्ट है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स…