Author: News Maati

नई दिल्ली। अमेरिकी शोध और निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति पर अदाणी से जुड़ी विदेशी कोष में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया है। हालांकि सेबी प्रमुख ने आरोप को पूरी तरह आधारहीन बताया है। हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच के पास उस विदेशी कोष में हिस्सेदारी है, जिसका उपयोग अदाणी समूह में कथित धन की हेराफेरी को लेकर इस्तेमाल किया गया। इस बीच, कांग्रेस ने केंद्र से अदाणी समूह…

Read More

रांची। राजधानी के जुमार नदी में मनन विद्या स्कूल का एक छात्र डूब गया है। एनडीआरएफ की टीम छात्र को नदी से निकालने का प्रयास कर रही है।सदर थाने के अनुसार छात्र का नाम पीयूष कुमार है और वह मनन विद्या स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल के हॉस्टल से चार से पांच छात्र निकलकर नहाने के लिए जुमार नदी गए थे, जहां ये हादसा हो गया। नदी में डूबने वाला छात्र बिहार के गया जिला का रहने वाला है। छात्र के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।

Read More

रांची। झारखंड दो दर्जन से अधिक आइएएस अधिकारियों का तबादला। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल भी शामिल हैं। राजभवन में तैनात डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही प्रधान सचिव मस्तराम मीणा को अपने कार्यों के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व दिया गया है।पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को अपने कार्यों के अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग के बीच जिम्मेदारी दी गई है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव…

Read More

पटना। बिहार ने कंप्यूटर के क्षेत्र में भी बड़ा कमाल किया। पटना में सीडैक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट आॅफ एडवांस कंप्यूटिंग) ने राज्य का पहला सुपर कंप्यूटर परम बुद्ध बनाया है। यह कंप्यूटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस है। परम बुद्ध की कई क्षेत्रों में टेस्टिंग की जा चुकी है और अब यह पूरी तरह से काम करने के लिए तैयार है। जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। परम बुद्ध के निर्माण के साथ ही बिहार उन राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां इस तरह के आधुनिक कंप्यूटर मौजूद हैं। परम बुद्ध की टेस्टिंग आईआईटी…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसी ही परिस्थितियां भारत के झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। असम में हिंदू जनसंख्या में 10 फीसदी जबकि बांग्लादेश में 13 प्रतिशत की कमी आयी है। हिमंत ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है। ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह…

Read More

रांची। रांची के बुढ़मू में पीएलएफआई , टीएसपीसी और टीपीसी के बढ़ते उत्पात को लेकर डीआईजी अनूप बिरथरे ने प्रखंड कार्यालय में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने खलारी, बुढ़मू, चान्हो, ठाकुरगांव, पिठोरिया, मैक्लुस्किगंज सहित रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही उग्रवादी-नक्सली घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद पत्रकारों बातचीत में डीआईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि बुढ़मू के छापर में बालू वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हो रही आगजनी की घटनाओं,…

Read More

रांची। बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा उर्फ शेखर महतो सहित तीन पर शनिवार को पीएलएमए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में चार्जशीट दायर हुआ। यह चार्जशीट जमीन घोटाले के अनुसंधानकर्ता ईडी के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत झा ने दायर किया है। ईडी ने 12 जून को पूछताछ के बाद उसी दिन शाम को शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के 60वें दिन चार्जशीट दाखिल की गई है। शेखर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची के ऐतिहासिक परिसर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव, 2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य सरकार द्वारा झारखंड के कलाकारों के लिए विशेष पॉलिसी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कलाकार झारखंड की कला-संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। यहां के कलाकारों को आने वाले दिनों में एक बेहतर नीति और कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ाने का काम उनकी सरकार करेगी ताकि झारखंड के कलाकार देश…

Read More

रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक में 26 और 27 अगस्त को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। आयोजन समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक ,मेन रोड में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सेठ शनिवार को रांची के महेश्वरी भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि समिति के सानिध्य में 14 वर्षो से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं । इस कार्यक्रम…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बिहार की बेटी काजल रानी ने शिष्टाचार मुलाकात की। काजल मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित हुई हैं। पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स बिहार प्रतियोगिता में काजल रानी मिस यूनिवर्स बिहार चुनी गयीं। अब दिल्ली में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने काजल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद संजय गांधी, मिस यूनिवर्स बिहार संस्था…

Read More