Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
- राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड आवास किया खाली, जानें कहां बनाया आशियाना
Author: News Maati
रांची। नगर के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में शुक्रवार को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024 का शानदार आगाज हुआ। राज्य के कोने-कोने से पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने महोत्सव के पहले दिन लुत्फ उठाया। पारंपरिक परिधान में अलग-अलग वेशभूषा में आए लोगों ने आदिवासी दिवस की रौनक बढ़ा दी। सभी लोग मांदर की ताल पर खूब थिरके। झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगे प्रदर्शनी हॉल में अलग-अलग राज्यों से विभिन्न प्रकार के ट्राइबल स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें पारंपरिक परिधान, हैंटमेड प्रोडक्ट्स के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में एक स्टॉल…
बीजिंग। चीन ने 1000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैगलेव ट्रेन का सफल टेस्ट किया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक इस अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रेन का ट्रायल शांक्सी प्रांत में किया गया। इस ट्रेन को चाइना एयरोस्पेस साइंस और इंडस्ट्री कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह जर्मनी की मैगलेव यानी मैगनेटिक लेविटेशन तकनीक पर चलती है। इसमें तेज रफ्तार रेलगाड़ियों को दौड़ने के लिए न पहिए चाहिए, न एक्सल, न बियरिंग। परंपरागत ट्रेनों की तरह मैगलेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं बल्कि यह एक तरह से उड़ती…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार व मनी लांड्रिंग मामलों में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत दे दी है। वह 17 महीने से जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मनीष सिसोदिया को 10 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतों पर रिहा किया जाए। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने आज फैसला सुनाया, जिसने छह अगस्त को सिसोदिया की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सिसोदिया को रद्द की जा…
नई दिल्ली। 15 अगस्त से पहले दिल्ली में आईएसआईएस के एक मोस्ट वांटेड आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर तीन लाख का इनाम था। गिरफ्तार आतंकी का नाम रिजवान अली है। वह एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। आतंकी रिजवान अली दरियागंज में रह रहा था। पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। इस आतंकी को 2018 में पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। हालांकि, बाद में छोड़ दिया गया था। रिजवान अली, पुणे आईएसआईएस…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क सेंसेक्स 1100 अंक उछलकर 79,985 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 0.98 प्रतिशत या 235 अंक बढ़कर 24,352 के स्तर पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स के सभी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खासकर, आईटी सेक्टर शानदार प्रदर्शन करते दिखे। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे प्रमुख आईटी शेयरों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई। एनएसई पर भी टेक महिंद्रा के साथ ईशर मोटर्स, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स टॉप पर रहे। हालांकि, एचडीएफसी लाइफ इकलौता ऐसा शेयर रहा, जो…
तेल अवीव। इजरायल के हिरासत केंद्र में फिलिस्तीनी पुरुष कैदियों के यौन उत्पीड़न का विडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यौन उत्पीड़न का आरोप इजरायली सैनिकों पर लगा है। एन12 न्यूज पर प्रसारित विडियो में एसडीई तेइमान हिरासत केंद्र में कथित तौर पर इजरायली रक्षा बल (आइडीएफ) के सैनिकों को एक फिलिस्तीनी कैदी के खिलाफ यौन हिंसा का जघन्य अपराध करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कैदी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये विडियो दहला देने वाला है। फुटेज सामने आने के बाद दुनिया भर में इसकी निंदा हो रही है। बताया गया है कि…
पटना। बिहार सरकार 20 अगस्त से राज्य के सभी 45 हजार से ज्यादा गांवों में जमीन का सर्वे शुरू करने जा रही है। इस सर्वे में जमीन पर बने मकान, कुएं, बगीचे जैसी हर चीज की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए सरकार ने 177 तरह की चीजों की एक लिस्ट बनाई है, जिससे जमीन की पूरी जानकारी मिलेगी। जमीन सरकारी है या प्राइवेट, खेती योग्य है या बंजर, यह सब भी सर्वे में दर्ज होगा। सारी जानकारी आॅनलाइन भी उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि इस सर्वे का मकसद है जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को डिजिटल रूप देना।…
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख बने नोबेल विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रुकने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शेख हसीना का भारत में रहना उचित नहीं है। बांग्लादेश छोड़ने के बाद 76 वर्षीय शेख हसीना अपनी छोटी बहन शेख रिहाना के साथ दिल्ली के पास गाजियाबाद में स्थित भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पहुंची थीं। रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना फिलहाल भारत में सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, शेख हसीना भारत में अपना प्रवास बढ़ा सकती हैं, क्योंकि ब्रिटेन में उनके जाने और शरण…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आरओ-एआरओ व सिपाही भर्ती पेपर लीक कराने वाले गैंग के दस से ज्यादा लोगों के पकड़े जाने के बाद इनकी काली कमाई की जांच तेज हो गई है। जांच के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। पेपर लीक गिरोह के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा ने बेरोजगारों को नौकरी का सपना दिखाकर जो करोड़ों रुपये कमाए थे, उससे ग्रेटर नोएडा में छह कंपनियां खड़ी की थीं। जीएसटी के विशेष अनुसंधान दल (एसआइटी) ने प्रवर्तन निदेशालय को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें राजीव नयन की इन कंपनियों का जिक्र किया गया है। ये सभी…
रांची। जमीन घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद अब झारखंड पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची में जमीन हड़पने के मामलों की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी के अध्यक्ष सीआईडी के आईजी संगठित अपराध सह कारा महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल बनाए गए हैं। इनके अलावा इस टीम में डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल, कार्तिक एस., संध्या रानी मेहता, एसपी ऋषभ कुमार झा, अनुरंजन किस्पोट्टा व एएसपी दीपक कुमार सदस्य बनाए गए हैं। डीजीपी ने एसआईटी को जमीन के सभी प्रमुख मामलों की…