Author: News Maati

पटना। जहानाबाद के जिले के मखदुमपुर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में चौथी सोमवारी को भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना आज सुबह की है जब सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि धक्का-मुक्की होने लगी। देखते ही देखते भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों…

Read More

पटना। रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से शनिवार की रात आरपीएफ ने नोटों से भरे ट्राली बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल मिले हैं। रांची से नोटों से भरा बैग लेकर वह पटना जंक्शन पहुंचा था। आरपीएफ ने रुपये और आरोपित को जीआरपी को सौंप दिया है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी। शनिवार की रात रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची।…

Read More

रांची। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर (आईएमए) और झासा ने 20 अगस्त से बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बहिष्कार का निर्णय लिया है। आईएमए और झासा की संयुक्त और आपात बैठक रविवार को आईएमए भवन में हुई। अलग-अलग जिलों से आए डॉक्टर्स ने सरकार द्वारा हाल में लिए गये बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किए जाने के मसले पर चिंता जताई और इसे अव्यवहारिक बताया। आईएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डॉक्टर्स का संगठन बायोमेट्रिक अटेंडेंस पद्धति का विरोध नहीं करता लेकिन वर्तमान में तीन जिलों पलामू, साहिबगंज एवं गढ़वा में इसे वेतन से जोड़ा…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झामुमो-कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि आखिर कब तक दोहरी नीति चलेगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा है कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद व उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी ने क्या एक भी पोस्ट देखा है। गाजा से प्यार और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से तकरार, यही है झामुमो-कांग्रेस-राजद की नीति। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद व उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी…

Read More

रांची। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 17 अगस्त तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।सोमवार को कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। 13 से 15 अगस्त तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की अपील की…

Read More

रांची। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव नगर विकास…

Read More

रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से उनके आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। अलका लांबा ने मुख्यमंत्री से राज्य की महिलाओं के अधिकार और महिलाओं के आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की और एक मांग पत्र सौंपी। मांग पत्र के माध्यम से निम्नलिखित मांगें रखीं गयी। इनमें महिला आयोग का गठन करने, महिला थानों का गठन,…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के काफिले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने गोबर से हमला किया है। इस घटना को लेकर अब महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। इसके बाद राज ठाकरे ने सभी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉल कर उन्हें शाबाशी दी और अभिनंदन किया। शिवसेना (यूबीटी) ने राज ठाकरे पर हमला बोला और उनकी पार्टी को सुपारीबाज बताया। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अब समझ आ गया है कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी को सुपारीबाज क्यों कहा जाता है। जिस तरह से उद्धव ठाकरे के…

Read More

कीव/मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति पुतिन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। यूक्रेनी सेना रूस में घुस कर लड़ाई कर रही है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह पहली बार है जब किसी देश की सेना ने रूस में धावा बोला है। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में लड़ाई चल रही है, जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन हिल गए हैं। पुतिन ने 76000 से ज्यादा कुर्स्क निवासियों को युद्धग्रस्त इलाका खाली करने का आदेश दिया है। लगभग पांच दिनों के यूक्रेनी हमलों के बाद रूसी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अभी…

Read More

पटना। जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो चाहते हैं वो उनकी किस्मत में नहीं है। ललन सिंह पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार के सामने रहने पर राजद मजबूत होती वाले बयान पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं, उन्हें पकाने दीजिए, इच्छा पूर्ण नहीं होगा। दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव की किस्मत में वह नहीं लिखा जो वह चाहते हैं। उन्होंने आरजेडी नेता के…

Read More