Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार गुरुवार 15 अगस्त को लगातार 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे लगातार 11 बार लाल किले से भाषण देने वाले देश के तीसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नेहरू के तीन कार्यकाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया था। वहीं जनवरी 1966 से मार्च…
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से कांग्रेस में होगा सकता है फेरबदल। आलाकमान किसी आदिवासी या ओबीसी के नेता को कमान सौंपने पर विचार कर रही है। ताकि राज्य के बड़े वोट बैंक को साधा जा सके। पार्टी ने ऐसे नेता की तलाश शुरू कर दी है जो सभी गुटों को स्वीकार्य हो। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत और कालीचरण मुंडा इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों नेता पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ रखते हैं। दोनों को आदिवासी मतदाताओं का समर्थन हासिल है। पार्टी के अंदर इनका विरोध भी अपेक्षाकृत…
पटना। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजद में घमासान शुरू। सोमवार को झारखंड से आए कार्यकर्ताओं ने पटना में लालू यादव के घर के बाहर प्रदर्शन किया। मांग की संजय सिंह यादव को अध्यक्ष पद से हटाया जाए।झारखंड के राजद कार्यकर्ता पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पार्टी को समाप्त करने पर तुले हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संजय सिंह यादव सिर्फ पलामू के नेताओं को पार्टी में तवज्जो दे रहे हैं। झारखंड के बाकी हिस्सों में…
कोलकाता। कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता कौस्तव बागची ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। याचिका में सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पताल और रेस्ट रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ दो और पीआईएल भी कलकत्ता हाई कोर्ट में दाखिल किए गए हैं। सभी याचिकाओं में एक ही दलील है कि मामले की जांच कोलकाता पुलिस की एसआईटी के बजाय किसी स्वतंत्र एजेंसी से…
नई दिल्ली। कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या ठीक वैसा ही जघन्य और दरिंदगी वाला मामला है जैसा आज से लगभग 11 साल पहले निर्भया के साथ दिल्ली में हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो खुलासे हुए है, उसे सुनकर रूह कांप जाएगी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता की आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्टस से खून बह रहा था। उसके बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, अनामिका और होठों पर भी चोटें थीं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी इस संभावना की ओर इशारा करते हैं कि…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को सेना ने गिरफ्तार किया है। फैज हामिद के गिरफ्तारी की पुष्टि पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) ने की है। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। इमरान खान की सरकार के दौरान फैज हामिद को अगला सेना प्रमुख बनाने की भी चर्चा थी, हालांकि उनके तख्तापलट के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी। फैज हामिद पर अफगानिस्तान की नागरिक सरकार को अस्थिर करने और काबुल पर तालिबान के कब्जे में मदद करने का भी आरोप…
नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत होने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस कारण से आम निवेशकों के साथ-साथ देश के बड़े राजनेताओं को भी जमकर मुनाफा हो रहा है। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। राहुल गांधी को बीते करीब पांच महीने में शेयर बाजार से 46.49 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा उनकी ओर से रायबरेली लोकसभा के लिए भरे गए चुनावी नामांकन में दर्ज शेयरों के आधार पर कैलकुलेट किया गया…
रांची। रांची के जुमार नदी में डूबे मनन विद्या स्कूल के दसवीं के छात्र पियुष कुमार का शव पुलिस ने सोमवार को सुगनु गांव के पास नदी से बरामद किया है। सुगुनू गांव के पास जुमार नदी , स्वर्णरेखा नदी में मिलता है, वहीं से छात्र का शव बरामद किया गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि छात्र का शव बहकर बहुत दूर चला गया था। सुगनु गांव के समीप नदी से छात्र का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात 12:30 बजे पांच…
नई दिल्ली। भारत ने उन्नत लड़ाकू विमानों की स्वदेशी योजना में हो रही देरी की समीक्षा के बाद लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस मार्क-2 और एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) की पहली उड़ानों का ऐलान किया है। अब तय किया गया है किएलसीए तेजस मार्क-2 मार्च, 2026 तक उड़ान भरना शुरू कर देंगे और 2029 तक इनका पूर्ण पैमाने पर उत्पादन होने की उम्मीद है। इसी तरह पांचवीं पीढ़ी के एएमसीए का बड़े पैमाने पर उत्पादन 2035 के लिए निर्धारित किया गया है। देश की सबसे महत्वपूर्ण हवाई परियोजनाओं में देरी को देखते हुए हाल ही में डीआरडीओ और भारतीय…
रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा और भारतीय एरोनॉटिकल सोसाइटी के सीएफडी डिवीजन ने रविवार को को एईएसआई सीएफडी की वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. एस सोमनाथ, संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, एईएसआई सीएफडी डिवीजन के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, और एईएसआई सीएफडी के अध्यक्ष डॉ. प्रियांक कुमार थे। डॉ. प्रियांक कुमार ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शामिल सभी लोगों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनेमिक्स में नए विचारों को देखने की भी इच्छा जाहिर की। प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने बताया…