
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों के साथ ही बिहार तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जहां 7.1 की तीव्रता दर्ज की गई। अब तक कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी धरती हिली है। हालांकि भूकंप चार से पांच सेकंड तक ही रहा। सुबह का समय होने के कारण भारत में अधिकांश लोग सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, नेपाल के लिंबूचे में भूकंप का केंद्र बताया गया है। भारत और नेपाल के साथ ही चीन में भी झटके महसूस हुए हैं। चीन में भूकंप का केंद्र 6.8 तय किया गया है।



नेपाल में आए भूकंप का असर बिहार और झारखंड में भी देखने को मिला। बिहार की राजधानी पटना में भी सुबह को लोग भूकंप के झटकों के कारण घरों से बाहर निकल आए। नेपाल में आए भूकंप से प्रदेश के किसी भी इलाके से अब तक नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। नेपाल में आए भूकंप का असर चीन, तिब्बत, भूटान के साथ-साथ भारत पर भी देखने को मिला है।
बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है, हालांकि कई जिलों में 7.1 की तीव्रता भी बताई जा रही है। करीब 12 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि डर के मारे लोग घर से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। बहुमंजिला इमारत पर लोगों को अधिक झटके महसूस हुए। पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई जगह लोग घर से बाहर निकल गए। यहां रिक्टर स्केस पर तीव्रता 5.3 मापी गई। यहां भी फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
सारण में भी भूकंप के झटके : मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:36 में भूकंप के झटकों से कई इलाकों की धरती हिल गई। इस दौरान अधिकांश लोग सोए हुए थे। कई लोग झटके महसूस होने के बाद अपने घरों से बाहर निकल गए।
मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मंगलवार सुबह करीब 6:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकल गए। शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि तब तक झटके खत्म हो गए। भूकंप को तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। पूर्वी चंपारण जिले के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों के कारण पकड़ीदयाल अनुमंडल के कई गांवों में लोग सुबह करीब 6:30 बजे कड़ाके की ठंड के बाद भी अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
मुंगेर और समस्तीपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हलांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक यहां जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सीतामढ़ी जिले में सुबह करीब 6:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होने पर कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे कोई क्षति की सूचना नहीं है। शेखपुरा में भी हल्का भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया। हालांकि, यहां भी फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

