Author: News Maati

कोलकाता। कोलकाता में 9 अगस्त को सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। अब महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर पर 14 चोटों के निशान थे। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सभी चोटें मौत से पहले की हैं। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, गाल, होंठ, नाक, दाहिना जबड़ा, ठोड़ी, गर्दन, बायां हाथ, बायां कंधा, बायां घुटना, टखना और प्राइवेट पार्ट के अंदरूनी हिस्से सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में कई चोटें पाई गईं। फेफड़ों…

Read More

मुंबई। रक्षाबंधन के अवसर पर दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ‘प्यारे भाई’ को याद करते हुए कहा कि वह न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें सुशांत की पुरानी तस्वीरें हैं। वीडियो में कई फैन फोटोग्राफ्स भी हैं।यह क्लिप सुशांत के एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ समाप्त होती है, जिसमें लिखा है: “क्या चीज किसी को स्टार और किसी को आदमी बनाती है, मैं कभी नहीं जान पाऊंगा।”एक दिल छू लेने वाले कैप्शन में, श्वेता…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को लाडली बहना से राखी बंधवाई। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन के दिन उज्जैन और आसपास के स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्हें बहनों ने राखी बांधी और कई फीट लंबी राखी भी सौंपी।सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाडली बहना आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाडली बहना आशा बौरासी और अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि तीन तलाक समाज में वैवाहिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है और यह मुस्लिम महिलाओं की हालत दयनीय बना देता है। केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क दिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में जारी तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का 2017 का आदेश भी तलाक के केसों को कम नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इसे क्रिमिनलाइज किया जाना जरूरी है। केंद्र सरकार ने कहा कि तीन तलाक की पीड़िताओं के पास पुलिस के पास जाने के अलावा कोई…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी में जानें की अटकलें है। इस बीच कोल्हान प्रमंडल के पूर्व डीआईजी और बीजेपी नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अगर चंपाई दा आते हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से मुझे जो जानकारी मिली है और खबरें चल रही हैं। अगर ये खबर सही है तो हम यही कहेंगे कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है, देश की ऐसी पार्टी है, जिसमें हर राष्ट्रभक्त को ज्वाइन करना चाहिए। चाहे वो किसी भी पार्टी में हो।पूर्व डीआईजी ने कहा…

Read More

नई दिल्‍ली । गुजरात का एक छोटा सा गांव माधापर दुनिया का सबसे अमीर गांव बन चुका है। यह कच्छ जिले में है। इस गांव में 7,600 घर और 17 बैंक हैं। गांव ने तरक्की की नई मिसाल कायम की है। माधापार के ज्‍यादातर लोग NRI हैं जो विदेश में रहकर भी अपने गांव से जुड़े हुए हैं। ये उसकी तरक्की में योगदान देते हैं। कभी मिट्टी के घरों और कम सुविधाओं वाले गांवों की तस्वीर जहन में आती थी। लेकिन, माधापार ने इस सोच को बदल दिया है। यहां के लोग आधुनिक सुख-सुविधाओं के साथ रहते हैं। उनका जीवन…

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रनौत जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। फिल्मों और राजनीति की दुनिया में कमाल करने वाली कंगना रनौत आखिर कब और किससे शादी करेंगी? ये सवाल भी कई फैंस के मन में है। दरअसल, कंगना रनौत हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आईं । इस दौरान होस्ट ने कंगना से पूछा कि क्या वो भविष्य में शादी और बच्चे चाहती हैं? इसके जवाब में कंगना ने कहा- हां, बिल्कुल। कंगना ने कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी का कंपैनियन होना…

Read More

जमशेदपुर। बिस्टुपुर स्थित सीएच एरिया में भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह के द्वारा आवासीय परिसर में श्रावण के पावन अवसर महादेव का रुद्राभिषेक कर समस्त झारखंड के कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। प्रात: काल पूजन ,जलाभिषेक, श्रृंगार एवं आरती के पश्चात दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। महाप्रसाद में सांसद विद्युत वरण महतो ,विधायक सरयू राय,पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी गण, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण,सभी समाज के मुखिया वा वरिष्ठ लोग एवं हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल हुए।

Read More

वाराणसी। सावन माह के अंतिम पांचवे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को ही काशी नगरी केशरिया मय हो गई है। काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के लिए शिवभक्त अपरान्ह बाद से ही कतारबद्ध होने लगे हैं। हजारों कांवड़िए पूरी रात मंदिर के बाहर सड़कों पर बने बैरिकेडिंग में गुजारेंगे। भोर में मंगला आरती होने के बाद बाबा का झांकी दर्शन का सिलसिला अनवरत शुरू हो जाएगा। दरबार में शिवभक्तों की भीड़ देख अफसर भी उनकी सुरक्षा को लेकर सजग है। पांचवे सोमवार पर श्रद्धालुओं को शोभन योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में दर्शन पूजन का सौभाग्य…

Read More

रांची। चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में डीजीपी के आदेश दिए जाने के बाद डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। इस आदेश के तहत जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उसमें 53 सब इंस्पेक्टर, एक मेजर और दस इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शामिल हैं। झारखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के निकट होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया है कि आयोग की नीति है कि चुनाव वाले राज्य, केंद्रशासित…

Read More