चतरा । चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के निर्णायक बढ़त के बाद मतगणना केन्द्र के समीप भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ बम और पटाखा फोड़कर जीत का जश्न मनाने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह 12वें राउंड तक करीब एक लाख 25 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओ के जश्न को देख बौखलाए कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने जश्न के आड़ में भाजपा के कार्यकतार्ओं और कालीचरण सिंह के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर नाराज कांग्रेस प्रत्याशी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार व पुलिस के जवानो के साथ भी उलझ गये। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने मामले की शिकायत चतरा निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप से भी है।

शिकायत के बाद मतगणना केंद्र के बाहर लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर भगा दिया। साथ ही बैंड बाजे वाले लोगों को भी यहां से हटा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना के केंद्र के बाहर जश्न मनाने पर आपत्ति दर्ज की। चतरा में 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब तक भाजपा ने सभी पांच विधानसभा से डेढ़ लाख से अधिक मत से बढ़त बना ली है। यहां पार्टी लगातार तीसरी बार जीत के कगार पर है। दो बार सांसद रहने वाले सुनिल सिंह का टिकट काटकर कालीचरण सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version