
रांची : रांची लोकसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।



इस मौके पर उनके साथ झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी और पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी थे।
नामांकन के लिए निकलने से पहले यशस्विनी ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले वो सुबह में जुलूस के रूप में नामांकन करने निकली थीं।
सुबह 8 बजे धुर्वा स्थित सुबोधकांत सहाय के आवास आवास से ये जुलूस निकला था।

