Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल
    • कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,
    • बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश
    • पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि उत्पादों के दूसरे राज्यों में निर्यात से हटाया प्रतिबंध
    • झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में लगेंगे फुली ऑटोमेटिक पैथोलॉजी मशीनें
    • मॉक ड्रिलः पटना समेत 6 जिलों में कल शाम सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
    • कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कत्ल करना गुनाह है तो जानवर का कत्ल जायज कैसे है?
    Lead News

    कत्ल करना गुनाह है तो जानवर का कत्ल जायज कैसे है?

    News MaatiBy News MaatiMarch 20, 2024Updated:March 20, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित
    जब अदालत में किसी क़ातिल पर मुक़दमा चलाया जाता है तो बहस इस बारे में की जाती है कि उसने क़त्ल किया है या नहीं, इस पर नहीं कि क़त्ल करना गुनाह है या नहीं
    क़त्ल करना गुनाह है, इस पर पहले ही सर्वसम्मति बना ली गई है।

    क़ातिल भी इससे राज़ी है। वह भी जानता और मानता है कि क़त्ल करना गुनाह है, पर अपने को बचाने के लिए भरसक कोशिशें करता है।

    वकील करता है, झूठी दलीलें देता है, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करता है। वह जेल में नहीं सड़ना चाहता या फाँसी के तख़्ते पर नहीं चढ़ना चाहता, इसके लिए वो तमाम जतन करता है।
    लेकिन अदालत में वो एक बार भी भूल से ये नहीं कहता कि जज साहब, बाक़ी बातें बाद में, पहले ये बताओ ये किसने तय किया कि क़त्ल करना बुरी बात है? वह भी जानता और मानता है कि क़त्ल करना बुरी बात है और वह इससे सहमत है।
    लेकिन सवाल है किसका क़त्ल? आदमी का।

    और जानवर का क़त्ल? वह बुरी बात नहीं है। क्यों बुरी बात नहीं है? इसका कोई जवाब नहीं है, किसी के पास नहीं है। मैं पूछता हूँ, अगर आदमी का क़त्ल गुनाह है तो जानवर का क़त्ल गुनाह क्यों नहीं है? क्या फ़र्क़ है आदमी के क़त्ल और जानवर के क़त्ल में? और इतनी बुद्धिमान मनुष्यजाति जो चाँद पर जा चुकी है, इस सवाल का कोई जवाब खोज नहीं पाई है, क्योंकि उसने ये सवाल पूछा ही नहीं है। उसने मान लिया है कि जानवर का क़त्ल जायज़ है।

    पर क्यों?
    एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जिसमें क़त्ल जायज़ हो। ज़ाहिर है, तब कोई अदालत न होगी, पुलिस न होगी, क़ानून न होगा। कोई भी किसी को भी मार सकता है। न केवल मार सकता है, बड़ी ढिठाई से इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात भी कर सकता है। इसे अपना अधिकार बता सकता है, अपनी पसंद बता सकता है और सब उससे सहमत होंगे। क्योंकि क़त्ल बुरा है, यह लोगों के दिमाग़ में अभी डाला नहीं गया है।

    पर इससे क़त्ल अच्छा नहीं हो जाता।
    सब लोग मिलकर अगर सर्वसम्मति से बदी को बदी मानने से इनकार कर दें, तो इससे वह नेकी नहीं बन जाती।
    माँसभक्षी ऐसा क़ातिल है, जो नीच तो है ही, बेशर्म और ढीठ भी है। जाहिल तो है ही, बदकार भी है। वह न केवल क़त्ल कर रहा है, बल्कि क़त्ल का मुज़ाहिरा भी कर रहा है, उसे अपना हक़ बता रहा है, कोई इस पर सवाल पूछे तो उलटे उससे भिड़ रहा है। शर्म को वह बेच खाया है। और अकल-समझ उसमें दो कौड़ी की नहीं है।

    मनुष्यजाति का सबसे निम्नतम उदाहरण है- माँसभक्षी। दूसरे शब्दों में, दुनिया के 90 प्रतिशत मनुष्य नीचता के तलघर में पड़े सड़ रहे हैं।
    आदमी के मामले में अदालत इस पर बहस नहीं करती कि क़त्ल अच्छा है या बुरा, इस पर बहस करती है कि क़त्ल किया गया था या नहीं। लेकिन जानवरों के मामले में तो अदालत बैठी तक नहीं है। इस पर अभी बहस तक नहीं चल रही है कि क़त्ल अच्छा है या बुरा। सबने मिलकर मान लिया है कि क़त्ल अच्छा है। सोचिये, कितना बड़ा अंधकार होगा, और कितनी महान हताशा!
    सुधा मूर्ति ने कहा, मैं बाहर जाती हूँ तो अपना भोजन घर से लेकर जाती हूँ, क्या पता किस रेस्तराँ में कहाँ माँस पकता हो, वो उसी बर्तन में मेरा भी खाना पका दें। माँसभक्षी को बुरा लगा। क्यों? ज़मैटो ने प्योर वेज फ़्लीट बनाया, माँसभक्षी को बुरा लगा। क्यों? इस माँसभक्षी को मासूमों का क़त्ल करके चैन नहीं है, उसको इस पर ऐतराज़ भी लेना है कि शाकाहारी हमसे अलग-थलग क्यों रहना चाहते हैं?
    तो भाई, नीच आदमी के साथ कौन घुलना-मिलना चाहेगा? उसकी थाली से कौन खाना चाहेगा? क्या आप किसी रेलगाड़ी में ऐसी सीट पर बैठना चाहेंगे, जिसमें समीप ही कोई हत्यारा या बलात्कारी या डकैत बैठा हो?
    माँसभक्षी को नीचता करते शर्म नहीं आ रही है, कोई उसकी नीचता से ख़ुद को अलग कर लेना चाहे तो उसको इस पर आपत्ति है। रे माँसभक्षी, इतना ही बुरा लग रहा है तो नीच काम बंद कर दे, सभ्य-समाज में तेरा स्वागत होगा। समस्या क्या है? जो कर्म करे चण्डाल का, उस पर तो लोग थूकेंगे ही।
    माँसभक्षी के ज़ेहन के तलघर में बहुत गहरे तक यह रोप देना कि वह अपराधी है, घृणित है, त्याज्य है और असभ्य है- मेरे जीवन का मक़सद है। इस विषय पर मैंने इतना लिखा है और आगे भी इतना लिखूँगा और इतनी अकाट्य दलीलों, तर्कों, जिरहों के साथ लिखूँगा कि माँसभक्षी मेरा नाम सुनते ही शर्म में डूब जायेगा। उसके अंदर शर्म पैदा करना मेरा मक़सद है।
    छोटे बच्चों की हत्या करके खा जाने वालो- तुम पर लानत है, और धिक्कार है! इस वाक्य को पढ़ो। फिर हज़ार बार पढ़ो। और फिर हज़ार बार दोहराओ!
    लेखक : देश के जाने-माने पत्रकार हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati
    • Website

    Related Posts

    CBSE बोर्ड : 12वीं में 85.20 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

    May 13, 2026

    सुवेंदु कैबिनेट की पहली बैठक में बीएसएफ को बाड़ के लिए जमीन, आयुष्मान भारत को मिली मंजूरी

    May 11, 2026

    यूपीएससी : टॉप-20 में एक चौथाई सीट पर बिहार का कब्जा, मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला बनें राज्य टॉपर

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,042

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    By News MaatiMay 13, 20266

    रांची,। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के राज्यपाल के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल

    May 13, 2026

    कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट इम्पोरियम,

    May 13, 2026

    बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के हिंसा की फिर होगी जांच, शुभेंदु ने दिए केस दोबारा खोलने के निर्देश

    May 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.