
लखनऊ। भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही लड़ेगी। शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इसके स्पष्ट संकेत दिए। न्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बार-बार तारीफ की है। समझदार को इशारा काफी है। तावड़े के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव में योगी के नेतृत्व पर पार्टी की मुहर के रूप में देखा जा रहा है।तावड़े ने सपा पर निशाना साधते हुए वर्ष 2017 से पहले की सरकार और योगी सरकार के कार्यकाल की तुलना जनता के सामने रखने को कहा।



वहीं, यूजीसी के मुद्दे पर सवर्णों में नाराजगी के सवाल पर कहा कि पार्टी अपने मतदाताओं के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करेगी और उनकी चिंताओं को समझाते हुए उन्हें अपनी बात समझाएगी। एमएलसी चुनाव में हार पर कहा कि हर प्रकार की परिस्थितियों की विवेचना के बाद कुछ कहा जा सकता है।

