
पटना। राजद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भाजपा में होंगे शामिल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। स्वयं मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत में भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वह पिछले कई महीनों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बातें रखते रहे, लेकिन उनकी शिकायतों और सुझावों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।



उनका कहना है कि करीब 20 वर्षों तक उन्होंने राजद के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन बदले में उन्हें लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकतार्ओं की बात सुनने की परंपरा कमजोर होती जा रही है और उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी कारण उन्होंने राजद छोड़ने का फैसला किया।

