रांची। जिंदल स्टील पतरातू में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुयी। प्लांट परिसर में प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने अपनी सहधर्मिणी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्लांट की सुख-समृद्धि, उन्नति तथा कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण की कामना की। प्लांट प्रमुख के.बी. सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, तकनीक एवं शिल्प का देवता माना जाता है।

औद्योगिक क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, गुणवत्ता और सुरक्षा के महत्व का संदेश देती है। इसके अलावा जिंदल स्टील पतरातू के विभिन्न विभागों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे प्लांट परिसर में दिनभर उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, सुभाष शरण, अभय सिंह, रुपेश कुमार, बिनोद सिंह, आशीष बेनेट, प्रवीण कुमार, आर.डी. शर्मा, आलोक कुमार, प्रशांत उपाध्याय, दीपक कुमार, रत्नेश कुमार, दिलशाद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version