गिरिडीह : गांडेय विधानसभा उपचुनाव  के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को नामांकन किया। इसके बाद वह गांडेय विस उपचुनाव को लेकर पापरवाटांड़ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची।

लोगों को संबोधित करते हुए वह ज फिर भावुक हो गईं। रूंधे गले से उन्होंने कहा कि वो.. तो जेल की चहारदीवारी के भीतर हैं.. उन्होंरने कहा कि यहां आज के दिन जिनकी कमी है वह हैं हेमंत जी।

वह जेल की चहारदीवारी के भीतर हैं, लेकिन उनकी सोच को कोई कैद नहीं कर सकता। कल्पना ने जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा भी लगाया। कहा कि इस भावना को अपने अंदर दबा कर रखें।

उन्होंंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि बाबा का प्रतिबिंब हेमंत जी में देखती हूं। गांडेय झामुमो का ताज है। गांडेय के साथ गिरिडीह गुरुजी की कर्मभूमि रही है। इन्होंने अपना जीवन लगाया है।

पार्टी की जिम्मेदारी के संकल्प को आगे बढ़ाने का मुझे मौका दीजिए। कल्पाना ने वादा किया कि मुझे मौका मिलेगा तो एक महिला डिग्री कालेज जरूर खुलवाऊंगी। महिला दीदी के लिए रोजगार के साधन शुरू करवाउंगी।

इस दौरान सीएम चंपई सोरेन भी उपस्थित रहे। उन्होंेने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि पिछले दस साल से हम लोग भाजपा का रवैया देखते आ रहे हैं। 12 एमपी जाने के बाद एक भी झारखंड को लेकर कोई आवाज नहीं उठाया गया। ये लोग झारखंड का हित चाहते ही नहीं। इनकी सभी घोषणाएं जुमला साबित हुईं।

अच्छा दिन लाने के नाम पर सत्ता पर आए थे, लेकिन एक भी काम नहीं हुआ। करोड़ों नौकरी देने का वायदा किया लेकिन एक भी नौकरी नहीं मिली। सीएम ने कहा कि वर्ष 2019 (विस चुनाव) में 65 पार का नारा लगा था, लेकिन 25 में रुक गया।

इस बार भी दो चरण में चुनाव हो गया। उसमें 400 पार का नारा कमजोर पड़ गया है। इनकी राजनीति बहरूपिया है। इनका 150 का आंकड़ा नहीं पार होगा।

मंच पर शिबू सोरेन भी उपस्थित थे। मंत्री बसंत सोरेन ने अपने पिता गुरुजी को ले कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हम लोगों के बीच एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी छत्र छाया में झारखंड बना। कल्पना जी को आशीर्वाद देने के लिए वह आए हैं।

केंद्र की सरकार व राज्य की सरकार दोनों के बीच चुनने का समय है। हम किसे चुनते हैं और किसे नहीं, यह हमारे हाथों में है। इस राज्य को बने 24 साल हो गए। ये 24 साल का आकलन आपके पास है। किस सरकार ने क्या क्या काम किया गया है। लड़ाई 17 बनाम चार साल की है।

मौके पर मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि आज गांडेय उप चुनाव क्यों हो रहा है, यह आप जान रहे हैं। हेमंत ने झारखंड के आन बान शान को झुकने नहीं दिया। अब हमारा दायित्व है कि कल्पना को इतना वोट देकर जीत दिलानी है की इतिहास बन जाए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version