Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

    September 24, 2026

    लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी

    September 23, 2026

    झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
    • लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी
    • झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित
    • रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच
    • डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
    • डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
    • सीआईडी ने जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को उठाया, जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में की पूछताछ
    • राम मंदिर चढ़ावा केस : सात हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 173 लोगों के बयान दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विपक्षी राज्यों के बहिष्कार के बीच हुई नीति आयोग की बैठक, पीएम ने पेश किया विजन-2047
    Lead News

    विपक्षी राज्यों के बहिष्कार के बीच हुई नीति आयोग की बैठक, पीएम ने पेश किया विजन-2047

    News MaatiBy News MaatiJuly 27, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 27 जुलाई (एजेंसियां) : नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है और राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। मोदी नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक में यह कहा।

    नीति आयोग की बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब और दिल्ली सरकार ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल हुई, लेकिन बीच में ही बाहर आ गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच मिनट बोलने के बाद रोक दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

    आयोग ने मोदी के हवाले से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत को 20247 तक विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय की महत्वाकांक्षा है। राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि वे लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं।” उन्होंने कहा कि यह दशक तकनीकी और भू-राजनीतिक बदलावों के साथ-साथ अवसरों का भी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और अपनी नीतियों को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए अनुकूल बनाना चाहिए। यह भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में प्रगति का रास्ता है।”

    बैठक 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर केंद्रित है। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन तथा सहयोग को बढ़ावा देना, वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

    नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं। बैठक में पिछले साल दिसंबर में आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी गौर किया जाएगा।

    इससे पूर्व, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब और दिल्ली सरकार बैठक में हिस्सा नहीं ले रही है, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल हुई, लेकिन बीच में ही बाहर आ गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच मिनट बोलने के बाद रोक दिया गया।

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने के अपने फैसले के बारे में कहा कि वह बजट में तमिलनाडु के प्रति दर्शाये गए ‘‘भेदभावपूर्ण रवैये” के कारण न्याय की मांग के साथ जन मंच पर बोलने के लिए ‘‘मजबूर” हैं।

    स्टालिन ने एक बयान में कहा कि 37,000 करोड़ रुपये की आपदा राहत और चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण के लिए निधि दिए जाने की राज्य की अपील पर ध्यान नहीं दिया गया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘राजनीतिक मकसद से सरकार चला रही है।” स्टालिन ने कहा, ‘‘23 जुलाई को पेश किया गया बजट इसका सबूत है। हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में विभिन्न राज्यों की जनता ने जनविरोधी भाजपा को हराया।

    केंद्रीय वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) द्वारा पेश किया गया बजट भाजपा का बहिष्कार करने वाले राज्यों और लोगों के खिलाफ बदले की भावना से किया गया काम लगता है।”

    उन्होंने कहा, “सभी भारतीयों के कल्याण के लिए बजट बनाने के बजाय सीतारमण ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन को वोट देने वालों से बदला लेने के लिए बजट तैयार किया है।”

    स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार तमिलनाडु की लगातार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सर्व शिक्षा अभियान के लिए जारी की जाने वाली धनराशि रोक रखी है।

    स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस बात पर अड़ी हुई है कि वह एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) लागू करने पर सहमति जताने के बाद ही धनराशि जारी करेगी।

    उन्होंने राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले स्टांप शुल्क में कटौती की घोषणा पर कहा कि यह कदम राज्यों से परामर्श किए बिना उठाया गया है। स्टालिन ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली ने पहले ही राज्यों से कराधान के अधिकार छीन लिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    महिला एशिया कप : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला

    September 13, 2026

    पंचायत से राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ने वाले नागरमल बाजोरिया का निधन, धरती पकड़ के नाम से थे मशहूर

    September 3, 2026

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,435

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,123

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Jharkhand

    धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

    By News MaatiSeptember 24, 20264

    धनबाद। वासेपुर के भूली मोड़ पर दो दिन पहले गैंगस्टर खान के भाई शानू खान…

    लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी

    September 23, 2026

    झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित

    September 23, 2026

    रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    धनबाद में मुठभेड़, गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

    September 24, 2026

    लगातार भारी बारिश से रांची के वाटर फॉल्स में उफान, पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी

    September 23, 2026

    झारखंड में 21 परीक्षाओं की जांच करेंगे 35 अधिकारी, आधा दर्जन टीमें गठित

    September 23, 2026

    रांची के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की होगी जांच

    September 23, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.