Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    • रिम्स में मेडिकल सीट अलॉटमेंट अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी टीम ने खंगाले दस्तावेज
    • भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई
    • भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मोसाद ने ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक, मिसाइल केन्द्र और एयर डिफेंस को उड़ाया, तेहरान पर हमले में IRGC चीफ हुसैन सलामी की मौत
    International

    मोसाद ने ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक, मिसाइल केन्द्र और एयर डिफेंस को उड़ाया, तेहरान पर हमले में IRGC चीफ हुसैन सलामी की मौत

    News MaatiBy News MaatiJune 13, 2025No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान । इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने शुक्रवार सुबह ईरान के अंदर कई आक्रामक और खतरनाक ऑपरेशनको अंजाम दिए हैं। मोसाद की तरफ से ये हमले ईरान की राजधानी तेहरान समेत उसके रणनीतिक इलाकों में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन ईरान की मिसाइल और एयर डिफेंस क्षमताओं को सीधे नुकसान पहुंचाने के मकसद से किया गया। इजरायली मीडिया ने कहा है कि मोसाद ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक, उनके बैलिस्टिक मिसाइल केन्द्र और एयर डिफेंस पर हमले किए हैं। इन हमलों में खास तौर से ईरान के स्ट्रैटेजिक मिसाइल प्रोग्राम और डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है। मोसाद की यह गुप्त कार्रवाई बेहद सटीकता और पहले से बनाए गये प्लान के मुताबिक की गई है, जिससे ईरान की हवाई सुरक्षा प्रणाली में सेंध लगाने की कोशिश की गई है।


    इजरायल के शुक्रवार सुबह ईरान पर किए गए हवाई हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल हुसैन सलामी की मौत हो गई है। इजरायल की ओर से IRGC के मुख्यालय पर की गई बमबारी में हुसैन सलामी की मौत हुई है। तेहरान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सलामी की मौत की पुष्टि की है। हुसैनी की मौत ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सीधा झटका है। IRGC एक ऐसी फोर्स है, जो सीधे खामेनेई को रिपोर्ट करती है। ऐसे में सलामी को खामेनेई का खास माना जाता था।

    इजरायल के हमलों में आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ हुसैन सलामी के अलावा भी ईरान के कई सैन्य अधिकारियों को निशाना बना जाने की बात सामने आई है। अपुष्ट रिपोर्ट कहती हैं कि इजरायली हमलों में ईरान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी के एयरोस्पेस फोर्सेज के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह, ईरान परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी और डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च के संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल रेजा मोजाफरीनिया को निशाना बनाया गया है।

    हालांकि फिलहाल हम ये बताने में असमर्थ हैं कि मोसाद के हमले में ईरान का कितना नुकसान हुआ है, लेकिन ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में भारी तबाही बताई जा रही है। ईरानी अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन तेहरान में भारी विस्फोटों की पुष्टि हो चुकी है। इजरायली सैन्य सूत्रों का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की जवाबी हमले की क्षमता को कमजोर करना है, ताकि संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा सके। यह ऑपरेशन “राइजिंग लॉयन” अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नेतन्याहू की निगरानी में चलाया जा रहा है।

    मध्य पूर्व में पहले से तनावपूर्ण माहौल अब और भी ज्यादा विस्फोटक हो चुके हैं। ईरान की जवाबी कार्रवाई भी निश्चित मानी जा रही है। मोसाद की यह कार्रवाई यह भी संकेत देती है कि इजरायल फिलहाल पारंपरिक युद्ध की बजाय सटीक और गहरे रणनीतिक हमलों की नीति पर चल रहा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इजरायल, ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला करने के लिए, जो अंडरग्राउंड हैं, उन्हें निशाना बनाने के लिए भारी बमों का इस्तेमाल ना करे। पिछले कुछ सालों में मोसाद ने ईरान में कई खतरनाक ऑपरेशंस को अंजाम दिए हैं। आज शुरू किए गये “राइजिंग लॉयन” ऑपरेशन से पहले भी मोसाद अप्रैल 2024 और अक्टूबर 2024 में हुए इजरायली हमलों में शामिल रहा है। इन ऑपरेशनों के जरिए इजरायल ने ईरान की रणनीतिक क्षमताओं को कमजोर करने की कोशिश की थी।

    मोसाद की सबसे बड़े हमलों में साल 2018 में ईरान के न्यूक्लियर आर्काइव्स की चोरी शामिल है। इस ऑपरेशन में मोसाद के एजेंटों ने तेहरान से महत्वपूर्ण परमाणु दस्तावेज चोरी कर लिए थे, जिनका इस्तेमाल इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम की पोल खोलने में किया था। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को भी ईरान की संभावित परमाणु उल्लंघनों पर कड़ा रुख अपनाने के लिए बाध्य किया था। पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने वाल स्ट्रीट जर्नल के एक लेख में पुष्टि की थी, कि फरवरी 2022 में मोसाद ने ईरान के भीतर एक गुप्त मिशन में 100 से ज्यादा ड्रोन नष्ट कर दिए थे। यह कार्रवाई ईरान के ड्रोन कार्यक्रम को बड़ा झटका देने के लिए की गई थी, जिससे उसकी क्षेत्रीय आक्रामक क्षमता प्रभावित हुई थी।

    ईरान ने मोसाद पर जुलाई 2020 और अप्रैल 2021 में नतांज में दो अलग-अलग परमाणु स्थलों को नष्ट करने के साथ-साथ जून 2021 में करज में परमाणु स्थलों को नष्ट करने और नवंबर 2020 में अपने परमाणु प्रमुख मोहसेन फखरीजादेह की हत्या करने का भी आरोप लगाया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    दिखने में सरल, फैसलों में बेहद मजबूत, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता

    June 20, 2026

    युद्धविराम उल्लंघन पर भड़के नेतन्याहू, हिज्‍बुल्लाह के 80 से अधिक ठिकानों पर किए हमले

    June 20, 2026

    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाकर दी विदाई, फरवरी में भारत आने का क‍िया वादा

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    By News MaatiJune 24, 20264

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में 262…

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.