Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    • IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा
    • देश में 22 लाख करोड़ के पेट्रोल-डीजल और गैस आयात को कम करना हमारा मिशनः गडकरी
    • झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे
    • रांची में भारी बारिश से निजी व सरकारी सभी स्कूल कल बंद
    • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » इजरायल और ईरान की जंग से 90 लाख भारतीयों पर मंडरा रहा खतरा
    International

    इजरायल और ईरान की जंग से 90 लाख भारतीयों पर मंडरा रहा खतरा

    News MaatiBy News MaatiJune 20, 2025No Comments24 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान । इजरायल और ईरान की जंग कभी दो देशों से आगे बढ़कर बड़े संघर्ष का रूप ले सकती है। सभी की नजरें अमेरिका पर टिकी हैं, जहां राष्ट्रपति ट्रंप अगले दो सप्ताह में युद्ध में शामिल होने को लेकर फैसला कर सकते हैं। ईरान भी झुकने को तैयार नजर नहीं आ रहा है और उसने कहा है कि अगर अमेरिका युद्ध में शामिल हुआ तो वह उसके ठिकानों पर हमला करेगा। ऐसे में यह युद्ध कभी भी बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है, जिसकी जद में पूरा मध्य पूर्व आ सकता है या फिर यह बाहर तक भी जा सकता है। खाड़ी में युद्ध अगर फैलता है तो इसका असर भारत पर बहुत ज्यादा पड़ने वाला है।

    वरिष्ठ पत्रकार स्टैनली जॉनी ने लिखा इस क्षेत्र में लगभग 90 भारतीय रहते और काम करते हैं। खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में रहने वाले भारतीय बड़ी मात्रा में धन भारत भेजते हैं। इसे ऐसे समझा जाता है कि दुनिया से भारत भेजे जाने वाल कुल धन का आधा हिस्सा जीसीसी देशों में रहने वाले भारतीयों से आता है। साल 2023 में 118.7 अरब डॉलर था। ऐसे में अगर संघर्ष छिड़ता है तो यहां रहने वाले भारतीयों को वापस लाना एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

    भारत अपनी ऊर्जा जरूरत का 85 प्रतिशत आयात करता है। इसमें से लगभग 50 फीसदी जीसीसी और इराक से आ रहा है। प्राकृतिक गैस के लिए भारत की इस क्षेत्र पर निर्भरता और भी अधिक है। अगर खाड़ी देश युद्ध में फंसते हैं, तो आपूर्ति मार्ग पर असर पड़ सकता है। ईरान जवाबी कार्रवाई के रूप में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक कच्चे तेल का 20 प्रतिशत भाग गुजरता है। इसके साथ ही वह ओमान की खाड़ी और अरब सागर के मार्गों पर भी हमले शुरू कर सकता है, जबकि हूती लाल सागर में फिर से जहाजों को निशाना बना सकते हैं। इसके तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।

    ईरान मध्य एशिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार है। ईरान उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। भारत ने चाबहार में लाखों डॉलर का निवेश किया है, जिसकी वास्तविक क्षमता अभी तक सामने नहीं आ पाई है। इस बंदरगाह के जरिए वह मध्य पूर्व में प्रवेश की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में ईरान में स्थिरता भारत के आर्थिक और भू-राजनीतिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है।

    इस बीच भारत ने ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों को निकालना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि इजरायल छोड़ने की इच्छा रखने वाले भारतीय नागरिकों को इजरायल की जमीनी सीमाओं के माध्यम से घर लौटने में सहायता की जाएगी। इजरायल विभिन्न उद्योगों, कृषि परियोजनाओं और शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 36000 भारतीय काम कर रहे हैं। भारत की घोषणा के एक दिन पहले ही इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा था कि इजरायल सरकार तेल अवीव में भारतीय दूतावास के साथ समन्यव कर रही है, ताकि उन भारतीयों को निकाला जा सके जो युद्ध के कारण भारत लौटने के इच्छुक हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रूस की एयरस्ट्राइक से दहला यूक्रेन, मॉस्को हमले का चुन चुनकर ले रहा बदला

    September 21, 2026

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत

    September 21, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा हुआ रोशन, ‘इंडिया फर्स्ट’ और ‘75 वर्ष’ के संदेश ने खींचा ध्यान

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    By News MaatiSeptember 26, 202619

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। ओरमांझी ब्लॉक चौक…

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

    September 26, 2026

    DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

    September 25, 2026

    IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंं ट्रायल जारी रहेगा

    September 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.