रांची। झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को रेरा (झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश नलिन कुमार सदस्य नियुक्त किया गया है और राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद नगर विकास विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शीघ्र ही दोनों लोग अपना-अपना प्रभार ग्रहण करेंगे।

रियल स्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (आरईआरए, रेरा) में अध्यक्ष और सदस्य के नामों पर चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर मुहर लगाई गई है। दोनों लोगों की नियुक्तियां केंद्रीय अधिनियम ‘भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016′ की धारा-20 एवं धारा-22 में निहित प्रविधानों के आलोक में की गई हैं।

राज्य सरकार को इसके पूर्व झारखंड भू-संपदा (विनियमन और विकास) नियमावली, 2017’ के नियम-19 के तहत गठित उच्च स्तरीय चयन समिति से इन लोगों के नामों पर अनुशंसा प्राप्त हुई थी।शीघ्र ही इस प्राधिकार के अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा हो सकती

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version