जमशेदपुर । करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में बीजेपी नेता नीरज सिंह गिरफ्तार। ये गिरफ्तारी राजस्थान के सीकर जिले से हुई है। जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से बीजेपी नेता नीरज सिंह को उस समय गिरफ्तार किया, जब वो खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नीरज सिंह के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा था। राजस्थान के सीकर में उनकी मोबाइल की लोकेशन मिली। इसके बाद एस एस पी एहतेशाम वकारिब ने सीकर एसपी को नीरज सिंह के लोकेशन दिया। पूरी जानकारी मिलने के बाद सीकर पुलिस ने नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

नीरज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। फिलहाल वे भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पथ पर तैनात है। नीरज सिंह की होटल व्यवसाय के अलावा एक बड़े कांट्रेक्टर में गिनती होती है। हाल ही में मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी संध्या सिंह को मेयर पद के लिए उतारा था। और उनकी पत्नी को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने करारी शिकस्त देते हुए मानगो मेयर पद जीती थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version