Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
रांची। पुलिस ने शहर में लूट और सोने की चेन छिनतई करने वाले गिरोह के तीन सदस्य और चोरी के चेन को खपाने वाले एक सोनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पंकज कुमार महतो, दीपक महतो, जफर खान उर्फ शाहिद खान, और सोनार आनंद कुमार उर्फ गोल्डी शामिल है। सभी पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची जिला में लगातार हो रहे चेन छिनतई की घटना की रोकने के लिए एसआईटी टीम का गठन कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्त्व में किया गया। टीम के…
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर की छत से कूद कर जान देने की कोशिश करने वाली युवती ने शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर के संचालक उससे स्पा में अनैतिक काम (जिस्मफरोशी) करने का दबाब देता था और उसे कैद में रखा जाता था। महिला इंस्पेक्टर नमृता ने युवती से पूछताछ के बाद उसे कांके स्थित वन स्टॉप सेंटर काउंसलिंग के लिए भेज दिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पुलिस के सामने युवती ने यह बयान दिया है कि स्पा…
भोपाल। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देश भर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त जारी करेंगे। श्री चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम से पूरे देश के किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की 18वीं किश्त जारी करेंगे। पिछले 120 दिनों में किसानों के कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेक किसान हितैषी फैसले किये हैं और आगे भी यह जारी रहेंगे। सरकार की छह सूत्रीय रणनीति- उत्पादन बढ़ाना,…
रांची। झारखंड में एनसीपी (अजीत पवार) के विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में असम के सीएम और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। मिलन समारोह में कमलेश सिंह के साथ उनके पुत्र सूर्या सिंह और सैकड़ों समर्थकों भी भाजपा में शामिल हुए। कमलेश सिंह पलामू जिले के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह पूर्व में झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा…
रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दो साल से भी ज्यादा वक्त से जेल में बंद झारखंड के चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दे दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने शुक्रवार को उसकी जमानत मंजूर करते हुए कहा कि वह अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करेंगे और बिना कोर्ट की इजाजत के देश नहीं छोड़ेंगे। प्रेम प्रकाश झारखंड में सत्ता और ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में बेहद चर्चित नाम रहा है। ईडी ने उसे 25 अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके पहले उसके डेढ़ दर्जन से…
रांची। रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें। चुनाव आयोग ने 6 दिसंबर 2021 के आदेश का हवाला देते हुए राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ 15 दिन के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई करसूचित करने का आदेश दिया है। पूरा मामला देवघर के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा है। यह उपचुनाव अप्रैल 2021 में हुआ था। उस समय गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि देवघर के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर रहते हुए मंजूनाथ भजंत्री ने उनके खिलाफ एक ही दिन पांच थानों में…
तेल अवीव । इजरायल ने अपने हवाई हमले में लेबनान के हिजबुल्लाह चीफ हस नसरल्लाह को पिछले सप्ताह ढेर कर दिया। इसके बाद अब इजरायली सेना हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीदीन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। लेबनानी रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को इजरायल ने कथित तौर पर बेरूत के दाहिह उपनगर में सफीदीन को मारने की कोशिश की। तीन इजरायली अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि हमलों में सफीद्दीन सहित वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेताओं की बैठक को निशाना बनाया गया। सफीद्दीन हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख के रूप में ग्रुप के राजनीतिक मामलों को…
मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई। एसपी ने बताया, ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण…
नई दिल्ली। तिरुपति लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीआर गवई के नेतृत्व वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एक नई स्वतंत्र एसआईटी गठन करने का आदेश दिया है। जस्टिस गवई ने आदेश देते हुए कहा,”हम यह आदेश दे रहे हैं। देवता में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए। हम एसआईटी को निर्देश देते हैं। कोर्ट ने सीबीआई के 2 सदस्यों, एपी राज्य पुलिस के 2 सदस्यों और एफएसएसएआई (FSSAI) के एक एक्सपर्ट…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सबसे पहले जयराम महतो की पार्टी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में जेएलकेएम ने बाजी मार ली। पार्टी की ओर से पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नाम के ऐलान किया है। इस लिस्ट में जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो का नाम भी शामिल है। जेएलकेएम केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके तहत जयराम महतो खुद डुमरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। डुमरी में जयराम महतो ने मंत्री बेबी देवी…