Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह

    August 8, 2026

    छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा

    August 8, 2026

    जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह
    • छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा
    • जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
    • जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज
    • ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क
    • सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
    • कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
    • जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा उत्तर प्रदेश, योगी ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान
    India

    2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा उत्तर प्रदेश, योगी ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

    News MaatiBy News MaatiFebruary 21, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार आई थी, तब राज्य की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये की थी, जो इस वित्त वर्ष के अंत तक 27.5 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार वर्ष 2029 तक एक ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा।

    समाजवादी पार्टी की सदस्य डॉ. रागिनी सोनकर के सवाल के जवाब में आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग भारत को विकसित राष्ट्र नहीं मानते, वे उत्तर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि पर भी सवाल उठाते हैं। भारत आज दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। हो सकता है कि कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा हो क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है, वह देश के विकास को अच्छा नहीं मानेंगे। सच्चाई यह है कि देश की अर्थव्यवस्था आज विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। 2027 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वे आश्वस्त करना चाहते हैं कि वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी भी बनेगा और देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनेगा।

    योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों को चिह्नित किया है। इन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, नगरीय विकास, राजस्व संग्रह, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और सेवा क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक सेक्टर की मासिक समीक्षा की जाती है और मुख्यमंत्री स्वयं तिमाही समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारा जा चुका है। कई उद्योगों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इस निवेश से 60 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

    उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां सीडी रेशियो 44 प्रतिशत था। आज यह 60 प्रतिशत क्रॉस कर चुका है। यह दशार्ता है कि उत्तर प्रदेश का पैसा आज उत्तर प्रदेश में लग रहा है। यह रिजर्व बैंक की ही रिपोर्ट है कि पिछली पंचवर्षीय योजना में उत्तर प्रदेश देश का वो पहला राज्य है जिसने बैंको से सबसे अधिक लेन देन किया। जनधन अकाउंट उसके उदाहरण हैं। जिनका कभी बैंक में अकाउंट नहीं था आज उनके अकाउंट में लाखों रुपये जमा हैं। आज उनके अकाउंट में लाखों करोड़ रुपये उन बैंकों में जमा हैं इस बात का उदाहरण है कि व्यक्ति की क्रय करने की सामर्थ भी और जमा करने की सामर्थ भी बड़ी है यह प्रधानमंत्री मोदी के विजन के कारण संभव हो पाया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में सबसे अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित करने वाला राज्य बन चुका है। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण यह सेक्टर बदहाल हो गया था, लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से इसे पुनर्जीवित किया गया। कोविड काल में वापस लौटे 40 लाख प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर उन्हें एमएसएमई सेक्टर से जोड़ा गया, जिससे दो करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला। योगी ने बताया कि 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ह्यसीएम युवा उद्यमी योजनाह्ण शुरू की गई, जिसके तहत 5 लाख रुपये तक के बैंक ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। योजना के पहले चरण में 5 लाख रुपये और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। अब तक 96 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

    हर सेक्टर में महिलाओं को मिले रोजगार : योगी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को स्वावलंबन के दिशा में जो कार्य हुए हैं उसमें अकेले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 20% भार्ती अनिवार्य रूप से की गई है। हर एक सेक्टर में उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोगों लगता है कि यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाएगा तो यह आपकी दुर्भावना हो सकती है, लेकिन सरकार की सद्भावना है कि उत्तर प्रदेश 5 वर्ष में इस टारगेट को अचीव करेगा। संसाधनों से भरपूर उत्तर प्रदेश को प्रकृति और परमात्मा की कृपा से ओतप्रोत इस उत्तर प्रदेश को जिसको आप लोगों ने समाजवादी पार्टी की सरकार ने और विपक्षी दलों की सरकार ने देश के बीमारू राज्यों की श्रेणी में लाकर के खड़ा कर दिया था, यह देश की छठी-सातवीं अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा किया था, इन संसाधनों का हम भरपूर उपयोग कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश छठी-सातवीं अर्थव्यवस्था से उभरकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2029 तक उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनकर देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

    महाकुंभ से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ का योगदान : मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 2023 में 65 करोड़ पर्यटक राज्य में आए और महाकुंभ में अकेले 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के इस पोटेंशियल को जिसको देश और दुनिया आज देख रही है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी

    August 8, 2026

    संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा

    August 8, 2026

    शाह जवाब देंगे तो आप सुन नहीं पाएंगे, उनसे कांपते हैं आतंकी, रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Jharkhand

    रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह

    By News MaatiAugust 8, 20261

    रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का आयोजन रविवार और सोमवार को किया जाएगा। वहीं रविवार…

    छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा

    August 8, 2026

    जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह

    August 8, 2026

    छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा

    August 8, 2026

    जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज

    August 8, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.