Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
रांची। राजधानी को राज्य के पहले ट्रासपोर्ट नगर की गुरुवार को सीएम हेमंत सरकार बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को रांची में स्थायी ठिकाना मिल गया है। इससे जाम से तो मुक्ति मिलेगी ही रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी। सीएम ने गुरुवार को राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज -2 की आधारशिला रखते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को कारोबार से…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें एक प्रमुख फैसले के तहत रेलवे कर्मचारियों को आने वाले त्योहारों के पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इस पर कुल दो हजार 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका फायदा 11 लाख 72 हजार 240 कर्मचारियों को मिलेगा। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में अभी 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। इनमें लगभग एक लाख 59 हजार कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष में ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद में कोयला चोरी और पुलिस की संलिप्तता की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि प्रार्थी की ओर से याचिका में उपलब्ध कराए गए सभी साक्ष्य जांच योग्य हैं। यह मामला राज्य के महत्वपूर्ण संसाधन कोयला की चोरी से संबंधित है। इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर सीबीआई आगे की कार्रवाई कर सकती है। न्यायालय ने मामले में प्रतिवादी बनाए गए सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी जांच करने का निर्देश दिया है।…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों कर्मचारियों को गुड न्यूज दी है। कर्मचारियों को 78 दिनों का दिवाली बोनस दिया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। यह बोनस उत्पादकता (पीएलबी) से जुड़े रेल कर्मचारियों को दिया जाएगा। बोनस के मद में रेल कर्मचारियों को कुल 2029 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस की यह रकम रेलवे कर्मचारियों…
रांची । झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ज्वेलरी शोरूम और प्रतिष्ठानों में लूटपाट की कम से कम 12 वारदातों में वांटेड झारखंड के इनामी गैंगस्टर मोनू सोनी को छत्तीसगढ़ की पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके गिरोह के छह अन्य सदस्यों को दिल्ली, चंडीगढ़ और गोवा से गिरफ्तार किया गया है। उसके भाई सोनू सोनी को झारखंड पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जो इन दिनों जेल में बंद है। इन दोनों भाइयों द्वारा चलाए जाने वाले गैंग ने अब तक 15 करोड़ से भी ज्यादा का सोना लूटा है।…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,769 अंक या 2.10 प्रतिशत गिरकर 82,497 और निफ्टी 546 अंक या 2.12 प्रतिशत गिरकर 25,250 पर बंद हुआ।बाजार में गिरावट की वजह सेबी की ओर से फ्यूचर्स और आॅप्शन (एफएंडओ) सेगमेंट के नियमों में किए गए बदलाव और मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव को माना जा रहा है। कारोबारी सत्र में बाजार का रुझान नकारात्मक था। 2,864 शेयर लाल निशान और 1,120 शेयर हरे निशान और 92 शेयर…
गुमला। जिले में 16 पुलिस कर्मियों को मारने वाला पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर रंथू उरांव उर्फ गुरूचरण समेत गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार नक्सलियों में गुमला थाना क्षेत्र के कमरी निवासी जयशंकर महतो, खरका निवासी रोहित उरांव, कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के कुटमा निवासी राजू अहीर व कुटमा के ही सुलेंद्र मुंडा के नाम शामिल है। नक्सलियों के पास और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कार्रबाईन, तीन रायफल, तीन देशी कट्टा, एक देशी एकनाली बंदूक, 137 गोली, भाकपा माओवादी संगठन का पांच पर्चा, आईडर बम चार पीस जिसे नष्ट किया गया , दो माबोईल व दो…
रामगढ़। कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो गई है। झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में नवरात्र को लेकर विशेष पूजन का अनुष्ठान किया गया है गुरुवार को मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक मां शैलपुत्री की पूजा हुई है मंदिर के पुजारी लोकेश पांडा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रजरप्पा मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है मां दुर्गा के पाठ के अलावा हवन और विशेष पूजन की भी व्यवस्था है इसके साथ ही सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका की दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आॅन के बीच भोग का भी वितरण…
रामगढ़,। रामगढ़ पुलिस ने एटीएम काटकर रुपए चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पदार्फाश कर दिया है। इस गिरोह के पांच शातिर अपराधियों को दबोचा। उनके पास से चोरी की रकम 1.70 लाख रुपए भी बरामद की गई है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राज्यीय चोर गिरोह में शामिल अपराधी हरियाणा और बिहार के हैं। गिरफ्तार चोरों में हरियाणा राज्य के नूंह जिला अंतर्गत रोजका थाने के रूपाहेडी निवासी आसिफ उर्फ गंजा, बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत शेरघाटी थाने के लिवगंज, पुरानी चट्टी निवासी असलम…
नई दिल्ली। 5600 करोड़ रुपए के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट मामले के तार अब कांग्रेस से जुड़ा। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा कि आखिर कांग्रेस के इस व्यक्ति के ड्रग सिंडिकेट से क्या रिश्ते हैं? सुधांशु त्रिवेदी ने ये सारी बातें दिल्ली पुलिस की स्पेशल की ओर से किए गए खुलासे के आधार पर लगाए हैं। बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का नाम सामने आया है, जो 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रह चुका है। सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता…