Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
Author: News Maati
प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका टाइम की 13 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भारत की पूर्णिमा बर्मन भी शामिल
न्यूयॉर्क। प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका टाइम की इस वर्ष की वुमन आॅफ द ईयर सूची में दुनियाभर की 13 प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया है। सूची में भारतीय जीव-विज्ञानी एवं वन्यजीव संरक्षणकर्ता का नाम भी है। टाइम्स की सूची में शामिल 45 वर्षीय पूर्णिमा देवी बर्मन एकमात्र भारतीय महिला हैं। इस सूची में अभिनेत्री निकोल किडमैन और फ्रांस की गिसेल पेलिकॉट का नाम भी है। टाइम पत्रिका ने पूर्णिमा बर्मन की प्रोफाइल में लिखा है कि उन्हें 2007 का वह दिन आज भी याद है, जब असम में रहते वक्त उन्हें एक फोन आया और उन्हें बताया गया कि एक…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को थका हुआ और अस्वस्थ होने की बात कहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने जवाब दिया है। पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि पिताजी 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं। साथ ही एक बार फिर से निशांत ने पिता नीतीश के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पिता ने अच्छा काम किया है। साथ ही अपील की, कि जनता फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाए। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर से नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर उठने वाले प्रश्नों को…
कोडरमा। झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है। जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पेपर लीक मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।…
हजारीबाग। झारखंड पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से हार्डकोर नक्सली तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो को महाराष्ट्र के यवतमाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे कड़ी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया। हजारीबाग लाने के बाद शुक्रवार देर शाम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी शारीरिक जांच करायी गयी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हार्डकोर उग्रवादी तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो 56 वर्ष का है। जो मूल रूप से आंगो थाना क्षेत्र के चोह ग्राम का रहने वाला है। इसे हिंदी के अलावा मराठी और खोरठा भी आता है।…
रांची। रांची के टेंडर ग्राम स्थित कैंप में झारखंड जगुआर का 17वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता शामिल हुए।डीजीपी गुप्ता ने कहा कि एसटीएफ ने राज्य में उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में सफलतापूर्वक कार्रवाई करते हुए पिछले 17 साल में एक नई बुलंदी हासिल की है। इन 17 वर्षों के सफर में कई वीर जवानों को खोया है। उन्होंने राज्य में शांति और उन्नति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आईजी अनुप बिरथरे ने कहा कि झारखंड जगुआर…
रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर की ओर से शुक्रवार को मंदिर परिसर में भव्य हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 151 महिला और पुरूष पिले रंग के वस्त्रों में पूरे विधि-विधान के साथ पहाड़ी बाबा को हल्दी-मेहंदी चढ़ाई । इसके पूर्व महाकाल बाबा को स्नान कराया गया और पूरे मंदिर को धोया गया। इसके बाद हल्दी चढ़ाया गया, फिर सभी महिलाओं ने विवाह सोहर गीत गाया। बन्नो बन्ना आओ गीत पर सभी भक्त झूमने लगे एवं बाबा का श्रृंगार कर आरती की गई। उल्लेखनीय है कि वसंत पंचमी के दिन से शुरू हुआ तिलकोत्सव…
गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के पोगरा निवासी प्रसाद साहु हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्त चार अपराधियों को गुमला थाना क्षेत्र के कसीरा निवासी 30 वर्षीय मोहन महली, पोगरा निवासी 40 वर्षीय लालधन लोहरा, पोगरा निवासी 25 वर्षीय संतोषी नाग व गुमला थाना के चाहा बगीचा निवासी ममता कुमारी के नाम शामिल है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, तेरह हजार रुपया बरामद किया। गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस…
मुंबई । अमेरिका की संभावित जवाबी टैरिफ और विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण आज शेयर बाजार में चौथे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 424.90 अंक अर्थात 0.56 प्रतिशत का गोता लगाकर 75,311.06 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.25 अंक यानी 0.51 प्रतिशत कमजोर रहकर 22,795.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.18 प्रतिशत लुढ़ककर 40,374.02 अंक और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत उतरकर 45,856.00 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4060 कंपनियों के शेयरों में कारोबार…
खूूंटी। बिरसा कॉलेज खूंटी के खेल प्रभारी राज कुमार गुप्ता के पिता और वरिष्ठ समाजसेवी जगतपति साहू का शुक्रवार को उनके डाक बंगला रोड स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। तजना नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जगतपति साहू रेड क्रॉस सोसायटी खूंटी के संस्थापक सदस्य और और सचिव थे। जगतपति साहू के निधन पर पद्भूषण कड़िया मुंडा, सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा नेता काशीनाथ महतो, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार,…
सासाराम । बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे ऑटो सवार दो परीक्षार्थियों को छात्रों के एक गुट ने गोली मार दी थी। उनमें एक छात्र अमित कुमार की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इससे गुस्साए छात्रों और अन्य लोगों ने शुक्रवार को डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे जाम कर आगजनी की और जमकर हंगामा किया।रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर पहुंचे डेहरी एसडीपीओ किरण कुमार कोटा ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया और हाईवे खुलवाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,…