Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
- बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
Author: News Maati
नई दिल्ली। 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने बृज बिहारी हत्याकांड में बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला और एक अन्य को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और पांच अन्य को बरी कर दिया है। बता दें कि इस मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और विधायक मुन्ना शुक्ला समेत आठ लोगों को पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था।…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप योजना आज से शुरू होने जा रही है। नया केंद्रीकृत पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी की गई है, जिसके जरिए कंपनियों को आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। इंटर्न करने के इच्छुक 12 अक्टूबर से इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। देश की टॉप 500 कंपनियों में अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे। बजट 2024 में कई बड़ी घोषणाएं की गई थी उनमें से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की घोषणा भी की गई थी युवाओं के लिए एक बहुत ही खास ऐलान किया गया था प्रधानमंत्री और इंटर्नशिप योजना…
रांची। सीआरपीएफ के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सेंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप में गुरुवार सुबह घटी. यहां ड्यूटी पर रहे सीआरपीएफ के जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी समेत नजदीक के थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीआरपीएफ के जवान ने किस वजह से गोली मारी है, अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर…
रांची। कलश स्थापना के साथ आज से शारदीय नवरात्र शुरू हुआ। रांची के पुराने विधानसभा मैदान में बना पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। अयोध्या श्रीराम मंदिर की तर्ज बना है पूजा पंडाल । श्री रामलला पूजा समिति द्वारा बनाया इस पूजा पंडाल की लागत करीब एक करोड़ रुपये है। पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अयोध्या श्रीराम मंदिर के दर्शन कर लौटने के बाद हुआ है, जिसे भव्य रूप में उतारने की कोशिश की गई है। धुर्वा सेक्टर 2 में बने इस पूजा पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को…
पटना। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक लग्जरी कार पटना जा रहा थी। कार भोजपुर जिले में दाखिल हुई। कार के आगे डीआईजी का बोर्ड लगा था। साथ ही शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। कार में सीआरपीएफ की वर्दी पहने तो कमांडो बैठे थे। तेज रफ्तार से चल रही लग्जरी कार अभी कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास पहुंची। कार पर डीआईजी लिखा बोर्ड और गाड़ी में बैठे कमांडो को देख बिहार पुलिस ठिठक गई। बिहार की भोजपुर पुलिस ने हिम्मत करते हुए गाड़ी में बैठे सीआरपीएफ के जवानों से…
हजारीबाग। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा अब आंधी बन गई है। इस आंधी में कांग्रेस-झामुमो सूखे पत्ते की तरह उड़ जाएंगे। हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। नौकरी और नौकरी नहीं तो भत्ता के नाम पर ठगने का कार्य किया है। हजारीबाग में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अब तक कोई 17 बार पेपर लीक…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जयंती के अवसर पर हजारीबाग स्थित गांधी मैदान में राज्य की महागठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई रोटी, बेटी और माटी बचाने की लड़ाई है। झामुमो पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने आदिवासियों की जमीन तो लूटी ही, सेना की जमीन तक को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में हजारों तबादले हुए। सरकार बदलते ही इन तबादलों का हिसाब होगा। उन्होंने झारखंड में घुसपैठ की समस्या को उठाते हुए कहा कि बांग्लादेशियों की संख्या बढ़ रही है और आदिवासियों की संख्या कम हो रही…
रांची। हजारीबाग में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड में रोटी, बेटी और माटी को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से राज्य में जो ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाली गई है, वह झारखंड में सिर्फ सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि झारखंड की बेटियों, यहां की माटी और यहां की रोटी को बचाने की लड़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की गारंटी है कि यहां सरकार बनने पर इन तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। आज की परिवर्तन…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह…
मुजफ्फरपुर में बाढ़ राहत सामग्री लेकर जा रहा वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित
पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड अन्तर्गत घनश्यामपुर पंचायत के बेसी बाजार के निकट बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री लेकर जा रहा था। उसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत चारों जवानों को बचा लिया। इस घटना में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत चारों जवान सुरक्षित हैं। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत में…