Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
- रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
- बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
- रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
- धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
Author: News Maati
रामगढ़। त्योहारों का फायदा उठाकर बाजार में नकली शराब का कारोबार करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार कारोबारी असली बोतल में नकली शराब भरकर बेचता था। पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की तो भारी मात्रा में नकली शराब विभिन्न ब्रांडों के खाली बोतल और बोतल सील करने वाला मशीन बरामद हुआ। एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर रामगढ़ शहर के पास मोहल्ले में अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि श्याम कुमार कसेरा किराए के कमरे में अवैध…
रामगढ़। जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में दो सुनारों के घर में डाका डालने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश। इस गैंग के दो शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद जेवर को गलाने वाला दुकानदार भी पकड़ा गया। पुलिस ने लूटे गए जेवर को भी बरामद किया है। इस मामले की जानकारी रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 21 और 26 सितंबर को ग्राम सोनडीहा में संतोष सोनी और बब्लू सोनी के घर में छह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर डाका डाला था। इस दौरान उन लोगों…
पटना। बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुंबा गांव में रविवार को एक ही परिवार के छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिले के रोहतास थाना थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव के निकट सोन नदी ने स्नान करने के क्रम में एक ही परिवार और रिश्तेदार के 6 किशोर और एक किशोरी डूब गए। सूचना पाते ही सोन तट पर जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग तत्काल पहुंचे। दो बच्चों का स्वांस चल रहा था। उन्हें तत्काल बीडीओ बबलू कुमार व सीओ सिबू…
नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज से एकजुट होकर आपस में मतभेद और विवाद मिटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘हिंदू समाज को भाषा, जाति और प्रांत के मतभेद और विवाद मिटाकर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। समाज ऐसा होना चाहिए, जिसमें एकता, सद्भावना और बंधन का भाव हो।’ उन्होंने कहा कि समाज में आचरण का अनुशासन, राज्य के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य-उन्मुख होने का गुण जरूरी है। भागवत ने कहा, ‘समाज सिर्फ मेरे और मेरे परिवार से नहीं बनता, बल्कि हमें समाज के प्रति सर्वांगीण चिंता के जरिए अपने जीवन में ईश्वर को प्राप्त…
नई दिल्ली ।भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी नुकसान वाला रहा। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। ऐसे में आने वाला हफ्ता बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस दौरान ब्याज दर की समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) की बैठक, इंडिया इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) के अगस्त के आंकड़े और वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे, जिनका बाजार पर सीधा असर होगा। जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर के बीच टीसीएस, टाटा एलेक्सी, डीमार्ट, और आईआरईडीए के साथ कई अन्य कंपनियों…
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऐप के जरिए 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, ‘कॉमेडियन’ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि उसने एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘हाइबॉक्स’ से जुड़े घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस ऐप के जरिए कथित तौर पर लोगों को अधिक मुनाफा देने का वादा करके निवेश करने को कहा जाता था। शिकायतों के अनुसार, सोशल मीडिया पर ‘इंफ्लुएंसर्स’ और ‘यूट्यूबर्स’ भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, सौरव जोशी,…
रांची। सरकार ने कई आइएएस अधिकारियों का तबादला किया। रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेश खान बनाया गया है। साथ ही जेएसएमडीसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर पदस्थापित अंजनी कुमार मिश्रा को अपने कार्यों के साथ विशेष सचिव, राजस्व के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक। शशि प्रकाश झा को विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन। मृत्युंजय कुमार बरणवाल को सीईओ, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन अप्र मनरेगा आयुक्त। शशि रंजन को राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान।…
रांची। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पंच प्रण जारी किया, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और सभी के लिए घर का वादा किया गया है। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में पंच प्रण जारी किया। झारखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने को रेखांकित करने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र की 25 और मुख्य बातें जारी करेगी। इसके साथ…
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है। हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा भाजपा को 18-24 सीट मिलने का अनुमान…
रामगढ़। गोला थाना क्षेत्र में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद शनिवार की सुबह इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गया। मृतक के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से दोनों युवकों को टक्कर मारा गया है। हालांकि, इस मामले में रामगढ़ एसपी ने जांच टीम बैठा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार गोला-रजरप्पा रोड में शुक्रवार की देर रात दो बाइक से अवैध कोयला लेकर दो तस्कर जा…