Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
- मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
- तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
- वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
Author: News Maati
गुमला। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर गुमला जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को गति देते हुए चुनाव संबंधित सभी कार्यों को तेजी से की जा रही है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में रायडीह प्रखंड स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में गुमला एवं रायडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी मतदान केंद्रों अंतर्गत अद्यतन तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 23 अक्टूबर तक सभी पात्र…
रांची। चुनाव आयोग ने झारखंड में होने वाले विधानसभा को लेकर राज्य के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटा दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को अविलंब नए डीजीपी को नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से आईपीएस अजय कुमार सिंह को नया डीजीपी बनाया गया है। आईपीएस अजय कुमार सिंह को डीजीपी बनाए जाने को लेकर देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे पहले अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉपोर्रेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। अजय कुमार सिंह 1989 बैच के आईपीएस हैं। पिछले साल…
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि राज्य सरकार कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपे। आयोग ने राज्य सरकार से शाम सात बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता के खिलाफ साल 2019 चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई के आधार पर यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से अपने निदेर्शों का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा की 81 में से 70 सीटों पर झामुमो-कांग्रेस के उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाकी की सीट के लिए अन्य सहयोगी दलों के साथ बात होगी, लेकिन यह तय हो गया है कि 70 सीटों पर कांग्रेस और झामुमो के उम्मीदवार होंगे। मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि इन 70 विधानसभा सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा और कांग्रेस के कोटे में कितनी सीटें आएगी, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों के मामले में जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए है? उनके लिए कोई स्कीम या पॉलिसी है या नहीं? हाईकोर्ट ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हुई लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की से संबंधित केस में दायर क्रिमिनल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जानना चाहा कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? इसपर राज्य सरकार की ओर से मौखिक तौर पर बताया गया कि लड़की की…
तेलअवीव। हिजबुल्लाह ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया है। लेबनान से आए एक ड्रोन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर को निशाना बनाया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि शनिवार (19 अक्टूबर) सुबह लेबनान से हुए ड्रोन अटैक का टारगेट कैसरिया में प्रधानमंत्री का निजी आवास था। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा हमले के समय घर पर नहीं थे और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान से शनिवार सुबह दागे गए दो अन्य…
मुंबई । शुक्रवार देर रात दिल्ली में अमित शाह के घर महायुति के सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। इसमें नया फार्मूला तय हो गया है। सूत्रों की माने तो बीजेपी राज्य में 151 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 84 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी को 53 सीटें मिली हैं। गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आज महायुति में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान होते ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है। विधानसभा…
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की राडार पर आ चुके हैं। सलमान खान को पिछले कई महीने से इस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर रेकी करने वाले सुक्खा को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सुक्खा लॉरेंस बिश्नाई गैंग का शूटर है। पनवेल स्थित सलमान खान का यह फार्महाउस कई मायने में खास है। इसका नाम अर्पिता फार्म्स है, जो उन्होंने अपनी बहन अर्पिता के नाम पर रखा है। चारों और ग्रीनरी से घिरा यह फार्महाउस 150…
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गिरोह के ‘शूटर’ योगेश उर्फ राजू ने दावा किया है कि मुंबई में मारे गये बाबा सिद्दीकी कोई भला आदमी थोड़े ही थे, उनके तो भारत के अतिवांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम तक से संबंध हैं। पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में योगेश उर्फ राजू लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल होकर कई वारदातों को अंजाम देता रहा है और दिल्ली में पिछले माह हुए सनसनीखेज नादिरशाह हत्याकांड का मुख्य ‘शूटर’ भी है। हालांकि उसका मुंबई में 12 अक्टूबर को हुई राजनेता की हत्या से कोई संबंध नहीं…
छपरा । भारतीय रेल यात्री सुविधाओं को लेकर कई बार सवालों के घेरे में आ जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसी भी घटनाएं सामने आती है जिससे लोग रेलवे की प्रशंसा करते हैं। हालिया एक घटना में एक महिला यात्री ने रेलवे के इतिहास में एक ऐसी मांग कर दी जो पहले कभी नहीं सुनी गई थी। इस महिला की मांग ने रेल स्टाफ को भी हैरान कर दिया। अब ट्रेन में जिस चीज की मांग की गई थी वो पहुंचाई जा पाएगी या नहीं, ये भी बड़ा सवाल था। दरअसल मदद अप के जरिए रेल यात्री ने रेलवे से सेनेटरी…