Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
Author: News Maati
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) स्थापित करेगा। उन्होंने उद्योगों से इस क्षेत्र में निवेश के लिए कहा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का केन्द्रीय बजट मजबूत कार्यबल और बढ़ती अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करता है। मोदी ने कहा कि देश का भविष्य इनोवेशन में किए जा रहे निवेश से निर्धारित होता है। भारत की अर्थव्यवस्था में एआई कई लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ दे…
लखनऊ। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। बुधवार को विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी के बयान पर सपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई। योगी ने सपा से अपने विधायक को तत्काल पार्टी से निलंबित करने और उसे उत्तर प्रदेश भेजने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यूपी ऐसे लोगों का इलाज करने में देरी नहीं करता। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सपा भारत की…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये ग्रामीण विकास विभाग को भी बधाई देता हूं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करें ताकि लाभुकों को तुरंत लाभ मिले। लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम के…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बुधवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बालीबा के पास जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से आईईडी प्लांट किया था। इसके अलावा, नक्सलियों ने रास्ते में गड्ढा कर लोहे का तीर (स्पाइक होल) भी लगाए थे, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 197 बटालियन के एसी जीजे साई, एचसी/आरओ वीटी राव और सीटी/जीडी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों…
बीजिंग/वॉशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ युद्ध शुरू कर दिया है। जिसके जवाब में चीन और कनाडा की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया है। मंगलवार को अमेरिका ने चीनी सामानों के आयात पर 20 प्रतिशत टैरिफ लागू करने की घोषणा कर दी है। जिसके जवाब में पलटवार करते हुए चीन ने कहा है कि अगर अमेरिका युद्ध चाहता है, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या कोई अन्य प्रकार का युद्ध हो, “हम अंत तक लड़ने के लिए तैयार हैं”। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से कहा कि चीन के साथ…
मुंबई। औरंगजेब की तारीफ करने पर चौतरफा घिरे समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी को विधानसभा से सस्पेंड कर दिया है। महाराष्ट्र में आजमी के बयान पर बीजेपी और शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया था। अबू आजमी के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। बुधवार को आजमी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई। अबू आजमी मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा सीट से चौथी बार चुने गए हैं। आजमी ने कहा था कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था। बयान के तूल पकड़ने पर उन्होंने अपने बयान के पीछे इतिहासकारों का हवाला देते हुए माफी मांगी थी।महाराष्ट्र…
रांची।झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले मिलने की उम्मीद है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुटा है। कई लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। इसलिए राशन कार्ड से सत्यापन करके पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एक साथ दिया जाएगा। पैसा भेजने का काम 8 मार्च के बाद शुरू होगा। होली से पहले सभी को पैसा मिल जाएगा। झारखंड सरकार की है योजना बता दें कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक…
कीव । यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को शांति समझौते का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से स्पष्ट करना चाहते हैं। कोई भी कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं चाहता है। यूक्रेन जितनी जल्दी हो सके, शांति के लिए वार्ता करने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है। मेरी टीम और मैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अंसल ग्रुप को लेकर समाजवादी पार्टी निशाना साधते हुए कहा कि यह आपकी सरकार का ही नमूना है। आप अंसल ग्रुप की अवैध मांगों को पूरा करते रहे। अंसल ने एक भी निवेशक के साथ धोखा किया, तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और सजा दिलाएंगे। सीएम ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा की ही उपज थी। उसकी अवैध मांगों को पूरा करने के सारे काम सपा सरकार में हुए थे। सपा सरकार ने अंसल की सीमा को…
रामगढ़। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को रामगढ़ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने निरीक्षण करने के बाद बताया कि रामगढ़ थाने के लंबित कांड की समीक्षा अनुसंधानकर्ता के साथ की जानी थी। समीक्षा के क्रम में मुख्य रूप से महिला से संबंधित लंबित मामले जैसे बलात्कार, पोस्को, छेड़खानी एवं दो वर्ष से अधिक समय से लंबित अपहरण, गृहभेदन, चोरी, लूट, डकैती, हत्या के कांडों के समीक्षा की। उन्होंने बताया कि छह मार्च को डीजीपी के जरिये महिलाओं से संबंधित लंबित कांडों के समीक्षा की जानी है।…