Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
Author: News Maati
रांची।झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों ने बुधवार को आमसभा में बाहरी जजों की नियुक्ति का विरोध किया। उन्होंने झारखंड के वकीलों को जज बनाने की मांग की। वकील कॉलेजियम के रवैये से नाराज हैं। उन्होंने 6 मार्च से तीन जजों की अदालतों में काम नहीं करने का फैसला किया। वहीं, एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया, केंद्रीय कानून मंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से मिलेगा। दरअसल, झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस आमसभा में हाईकोर्ट में बाहरी लोगों को जज बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। वकीलों का कहना…
पटना। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब राजनीति में कदम रख दिया है, तो वह पीछे नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी के सवाल का भी जवाब दिया। पवन सिंह बुधवार को झारखंड के जमशेदपुर में अपनी एक फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में भी जानकारी दी। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। पत्रकारों ने पवन सिंह…
गुमला। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बुधवार को बसिया थाना का किया निरीक्षण । निरीक्षण से पहले सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ संपर्क स्थापित कर अपराधियों और पीएलएफआई उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का दिया निर्देश। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र व बीट से संबंधित सभी जानकारी रखें। रूचि लेकर निगरानी रखेंगे तथा अधिक से अधिक आम सूचनाओं का संकलन करेंगे। निरीक्षण के क्रम में थाना सिरिस्ता में संधारित होने वाले सभी पंजी, अभिलेखों एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया। सभी पंजी व संचिकाओं…
पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने कहा कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस आलाकमान यानी राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। अजीत शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी, उसी का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस महागठबंधन का अहम घटक दल है और गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही करेगा। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन बिहार में अगला विधानसभा चुनाव जीतेगा और…
रांची। झारखंड में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ. के. लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल के नेता पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री नीरा यादव और सीपी सिंह मुख्य दावेदार हैं। पिछले वर्ष नवंबर में चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड बीजेपी विधायकों की ओर से अपना नेता नहीं चुना जा सका है, जिसके कारण कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों में भी अड़चनें आ रही है। झारखंड में बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब बीजेपी संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री…
नई दिल्ली। स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस में उड़ान के दौरान आॅक्सीजन पर आधारित इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (आईएलएसएस) का पहला परीक्षण पूरी तरह से कामयाब रहा है। यह परीक्षण एलसीए-प्रोटोटाइप व्हीकल-3 विमान पर समुद्र तल से 50 हजार फीट की ऊंचाई और युद्धाभ्यास सहित विभिन्न उड़ान स्थितियों में किया गया। इस सिस्टम में लगाई गई सामग्री 90 फीसदी स्वदेशी है, जो एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी में भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। स्वदेशी आॅन बोर्ड आॅक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम (ओबीओजीएस) पर आधारित इंटीग्रेटेड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (आईएलएसएस) अत्याधुनिक प्रणाली है, जिसे उड़ान के दौरान पायलटों के लिए सांस लेने योग्य आॅक्सीजन…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का मुद्दा उठाया। इसके बाद विभागीय मंत्री और सदन के सदस्यों के बीच जमकर खींचतान हुई। विधायक प्रदीप यादव ने सवाल किया कि स्वर्णरखा परियोजना के अधीन शीर्ष कार्य प्रमंडल में फर्जी खाता खोलकर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का मामला वित्त विभाग की जांच रिपोर्ट में आया है। रांची और लोहरदगा में कार्यपालक अभियंता ने एल एंड टी कंपनी की जगह रोकड़पाल के खाते में बिल भुगतान कर बंदरबांट किया है। इस मामले में मुख्य…
मुंबई । अमेरिकी टैरिफ में राहत दिये जाने के संकेत के बीच चीन की जवाब कार्रवाई में प्रोत्साहिन पैकेज की घोषणा से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से आज शेयर बाजार गुलजार रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 740.30 अंक अर्थात 1.01 प्रतिशत की छलांग लगाकर 73 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 73,730.23 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 254.65 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,337.30 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह…
नयी दिल्ली। सरकार ने पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ तथा सिखों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को रोपवे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कुल 6811 करोड रुपए की लागत की दो परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की आज यहां हुई बैठक में इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी। रेल, सूचना प्रसारण, इलैक्टॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन परियोजनाओं पर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) स्थापित करेगा। उन्होंने उद्योगों से इस क्षेत्र में निवेश के लिए कहा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का केन्द्रीय बजट मजबूत कार्यबल और बढ़ती अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करता है। मोदी ने कहा कि देश का भविष्य इनोवेशन में किए जा रहे निवेश से निर्धारित होता है। भारत की अर्थव्यवस्था में एआई कई लाख करोड़ रुपये की ग्रोथ दे…