Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
Author: News Maati
मुंबई। विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को हंगामा और दिन भर के लिए कामकाज स्थगित होने के बाद समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने अपने औरंगजेब समर्थक बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करके आज विधानमंडल के दोनों सदनों का वक्त बर्बाद किया गया, जो राज्यहित में नहीं है। आजमी ने यह भी कहा कि औरंगजेब के बारे में मैंने वही कहा, जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। दरअसल, अबू आजमी ने सोमवार को औरंगजेब को महान शासक बताया था। इसके बाद शिवसेना शिंदे समूह के…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि मेक्सिको एवं कनाडा से आयात पर 25 फीसदी शुल्क मंगलवार से लागू होगा। इससे उत्तर अमेरिका में व्यापार युद्ध की आशंकाएं फिर से पैदा हो गई हैं, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ने और विकास में बाधा उत्पन्न होने के संकेत पहले ही मिल चुके हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, “कल – कनाडा पर 25 प्रतिशत और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाएगा और इसकी शुरुआत हो जाएगी।” राष्ट्रपति ने कहा कि शुल्क का उद्देश्य दोनों अमेरिकी पड़ोसियों को मादक पदार्थ फेंटेनाइल तस्करी के खिलाफ लड़ाई तेज करने और अवैध आव्रजन…
पटना। बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से डॉ दिलीप जायसवाल की ताजपोशी हुई है। पटना के बापू सभागार में मंगलवार को हुई प्रदेश परिषद की बैठक में औपचारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया गया। डॉ जायसवाल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को मजबूत करने के लिए मंगलवार को पटना में प्रदेश परिषद की बैठक आयोजित की है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को अंतिम…
पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत बिहार के पांच दिवसीय प्रवास पर कल पटना पहुंचेंगे। वो यहां से पूर्व विभाग संघचालक एवं विश्व संवाद केंद्र के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रकाश नारायण सिंह उपाख्य छोटे बाबू के घर जाएंगे। उनके परिजनों से मिलकर रात्रि विश्राम मुजफ्फरपुर स्थित संघ कार्यालय में करेंगे। संघ प्रमुख छह मार्च को सुबह वीरपुर, सुपौल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के भवन का उद्घाटन करेंगे। सात, आठ और नौ मार्च को मुजफ्फरपुर में कार्यकतार्ओं की बैठक में रहेंगे। नौ मार्च को नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
चतरा। चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल कार्यालय से एसीबी की टीम ने घूस लेते कंप्यूटर आॅपरेटर को गिरफ्तार किया है। सिमरिया एसडीओ के गोपनीय कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आॅपरेटर आफताब अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। उसे दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। अनुमंडल कार्यालय परिसर से भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने अभियान चलाकर आॅपरेटर को घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। सिमरिया प्रखंड के शिला गांव निवासी अनिल कुमार से लंबित भूमि वाद के मामले में उसके पक्ष में फैसला दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी…
पटना। बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान प्रदेश के शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरकार ने कहा कि दो माह के भीतर उन्हें मनचाही जगह पोस्टिंग मिल जायेगी। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने सदन में कहा है कि अगले दो महीनों के भीतर शिक्षकों को मनचाही पोस्टिंग मिल जाएगी। शिक्षकों को मनचाही पोस्टिंग के लिए 10 चॉइस देने होंगे। पोस्टिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार है। शिक्षकों की पोस्टिंग बीमारी, पति पत्नी, और चॉइस के आधार पर होगी लेकिन पोस्टिंग वेकेँसी के आधार पर ही होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को…
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी अमेरिकी सैन्य सहायता की आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्रंप का यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक अभूतपूर्व टकराव के बाद सामने आया है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक खबर में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि ट्रंप ने यूक्रेन को सभी अमेरिकी सैन्य सहायता की आपूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया…
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में आरोपी बनाया गया है। दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार रात फडणवीस से मुलाकात की और देशमुख हत्याकांड तथा दो अन्य संबंधित मामलों में दायर सीआईडी की चार्जशीट के नतीजों पर चर्चा की, जिसमें कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। पीए से भेजा इस्तीफा बता दें कि धनंजय…
रांची। झारखंड को ‘इस्लामिक राज्य’ बताए जाने के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर राज्य में सियासत गरमा गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें भारत के बजाय कैलिफोर्निया का सांसद बनने की नसीहत दे डाली। मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है और इसे लेकर निशिकांत दुबे जिस तरह की बात कर रहे हैं, वह उचित नहीं है। जिस तरह से छठ महापर्व एक पवित्र पर्व है, उसी तरह से…
पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी घोर विरोधी रहे सम्राट चौधरी के राज्य के वित्त मंत्री के तौर बजट पेश किये जाने के बाद उनके बगल में बैठे जेडीयू सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सीट से खड़े होकर उनको शाबाशी दी। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने अपने आवास में पूजा-अर्चना की, जबकि बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी और बधाई दी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि…