Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
- मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
- तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
- वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
- नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
- बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
- ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हिस्से में सबसे अधिक 43 सीटें आएगी, जबकि कांग्रेस को 29, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पांच और भाकपा (माले) को चार सीटें मिलने का अनुमान है। सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार, 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें राजद के तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, वरीय पर्यवेक्षक तारिक अनवर समेत पार्टी के…
पटना। बिहार में जहरीली शराबकांड की आंच सीवान और छपरा के बाद गोपालगंज तक पहुंच गई है। तीनों जिलों में गुरुवार शाम तक 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें सीवान जिले के सर्वाधिक 24, छपरा (सारण) के 14 तो गोपालगंज का एक मृतक शामिल है। इसके अलावा जहरीली शराब से बीमार हुए 32 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। शुरूआती जांच में मिथाइल अल्कोहल यानी मेथनॉल से बनी शराब की वजह से मौतें होने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सीवान और सारण जिला जहरीली…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार काे कहा कि मंईयां सम्मान योजना मंईयां अपमान योजना बन गई है। पिछले पांच साल से महिलाओं को सिर्फ ठगने वाले हेमंत सोरेन ने चुनाव नजदीक आते देख दिखावे की राजनीति के चलते मंईयां सम्मान योजना चालू तो की लेकिन मंईयां सम्मान योजना, मंईयां अपमान योजना बनकर सामने आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन मंईयां सम्मान योजना के नाम पर चल रही ठगी का खुलासा हो रहा है। कभी फॉर्म के नाम पर पैसा लिया जा रहा है तो कभी लिस्ट में नाम चढ़ाने…
पटना। पटना से बेतिया के बीच बनने वाले हाई स्पीड कॉरिडोर के एक स्ट्रेच के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 1712.33 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने एक्स हैंडल पर गुरुवार को एक पोस्ट के माध्यम से इस आशय की जानकारी दी। जिस सड़क के लिए राशि को स्वीकृत किया गया है वह एनएच 139 डब्ल्यू है। इसके माणिकपुर से साहेबगंज स्ट्रेच (44.65 किमी) के लिए राशि को मंजूरी दी गयी है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बौद्ध सर्किट के रास्ते पटना से बेतिया के बीच हाई…
रांची। टेंडर आवंटन में कमीशन से ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने 56 करोड़ रुपये की काली कमाई की थी। इस घोटाले की जांच कर रही ईडी ने अनुसंधान में मिले इन तथ्यों से पीएमएलए कोर्ट को अवगत कराया है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि इस 56 करोड़ रुपये में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने 35 करोड़ रुपये अपने अपने निजी सचिव संजीव कुमार लाल के माध्यम से कमीशन के रूप में लिया था। तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के लिए संजीव कुमार लाल मुख्य अभियंता, अभियंताओं से कमीशन की राशि वसूलते थे और मंत्री को उनका…
गुवाहाटी। ईडी ने ‘एचपीजेड टोकन’ मोबाइल एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से गुरुवार को पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में बिटकाइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी के जरिये भारी रिटर्न का वादा करके कई निवेशकों को कथित तौर पर ठगा गया था। आरोपितों ने निवेशकों को धोखा देने के लिए ‘एचपीजेड टोकन’ मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल किया था। ईडी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए बने कानून पीएमएलए के तहत ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में तमन्ना का बयान दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि तमन्ना…
तेलअवीव। इजरायल के हवाई हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार मारा गया। इजराइली मीडिया ने सेना के सीनियर अधिकारियों के हवाले से बताया कि सिनवार की मौत हो गई है। सेंट्रल गाजा में बुधवार को इजराइली हमले में हमास के 3 सदस्य मारे गए। इनमें से एक के याह्या सिनवार होने की खबरें हैं। इजराइली सेना ने भी कहा कि उन्हें एक इमारत में हमास के 3 लड़ाके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक रूटीन आॅपरेशन में उस पर स्ट्राइक की गई थी। मरने वालों के शव को देखा गया तो उनमें एक याह्या सिनवार का था। उसकी…
चतरा। राजद नेत्री रश्मि प्रकाश 23 अक्टूबर को चतरा विधानसभा के लिए नामांकन करेंगी। नामांकन समारोह को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता की पुत्रवधू हैं रश्मि प्रकाश। वे पहली बार चतरा विधानसभा से भाग्य आजमाएंगी। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन से पूर्व चतरा कॉलेज के बगल में स्थित मैदान में राजद की ओर से भव्य जनसभा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। राजद के सिंबल पर रश्मि प्रकाश चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन के सभी नेताओं का उन्हें समर्थन प्राप्त है और वे महागठबंधन से पार्टी…
रांची। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्कूटनी की जायेगी। 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान…
रांची । झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय का निर्धारण कर दिया है। इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी, जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर इसके लिए मात्र 35 मिनट का समय तय किया गया है। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे लेकर दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। इसके अनुसार, दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी। छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस तथा क्रिसमस एवं नववर्ष पर 31…