Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

    October 19, 2026

    नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना

    October 19, 2026

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
    • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
    • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
    • हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
    • कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
    • रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
    • नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
    • रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मियां-तियां और पाकिस्तानी कहना अनुचित, लेकिन अपराध नहीं , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
    National

    मियां-तियां और पाकिस्तानी कहना अनुचित, लेकिन अपराध नहीं , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    News MaatiBy News MaatiMarch 4, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची/नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के बोकारो निवासी हरिनारायण सिंह की अपील पर सुनवाई के बाद फैसला दिया है कि किसी व्यक्ति को मियां-तियां और पाकिस्तानी कहकर पुकारना अनुचित हो सकता है, लेकिन यह भारतीय दंड संहिता की धारा 298 के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला अपराध नहीं माना जा सकता।

    जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इस फैसले के साथ हरिनारायण सिंह के खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त कर दिया। हरिनारायण सिंह के खिलाफ यह मामला बोकारो के चास अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत उर्दू ट्रांसलेटर मो. शमीमुद्दीन ने दर्ज कराया था।

    उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें जिस तरह के अपमानजनक शब्द कहे गए, इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मो. शमीमुद्दीन के मुताबिक जब वे एक आरटीआई आवेदन से संबंधित जानकारी देने के लिए हरिनारायण सिंह से मिलने गए, तो उन्होंने उनके धर्म का उल्लेख करते हुए उन्हें मियां-तियां और पाकिस्तानी कहा।

    इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने हरिनारायण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद जुलाई, 2021 में मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग), धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए शब्दों का उपयोग), और धारा 504 (शांतिभंग के लिए उकसाने वाला अपमान) के तहत आरोप तय किए गए थे।

    इसके खिलाफ हरिनारायण सिंह ने जिला अदालत का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने भी सुनवाई के बाद उन्हें आरोपमुक्त करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि एफआईआर में आरोपी द्वारा कोई हमला या बल प्रयोग नहीं किया गया था, इसलिए आईपीसी की धारा 353 लागू नहीं होती।

    इसके अलावा, आरोपी द्वारा ऐसा कोई कार्य भी नहीं किया गया था जिससे शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो, अत: आईपीसी की धारा 504 के तहत भी उसे आरोपित नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि मियां-तियां और पाकिस्तानी जैसे शब्दों का उपयोग निश्चित रूप से अनुचित और खराब व्यवहार का परिचायक है, लेकिन यह धारा 298 के तहत अपराध की श्रेणी में नहीं आता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    महिला एशिया कप : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला

    September 13, 2026

    पिच ब्लैक से उदारा शक्ति तक: इंडो पैसेफिक में भारतीय वायु सेना का दम

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,444

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,139

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

    By News MaatiOctober 19, 20263

    मुंबई/कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच एजेंसियों को…

    नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना

    October 19, 2026

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां

    October 19, 2026

    हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत

    October 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा से तीन संदिग्ध हिरासत में; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

    October 19, 2026

    नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना

    October 19, 2026

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां

    October 19, 2026

    हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत

    October 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.