Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
- बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
- रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
- एसआईआर के लिए रांची में घर-घर पहुंच जा रहें हैं बीएलओ
- राजद ने चतरा में मनाया 30वां स्थापना दिवस, सत्यानंद ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
Author: News Maati
दुबई। ईरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले ने उसके कई ठिकानों को नष्ट कर दिया। ईरान पर इजरायली हमले ने ईरानी राजधानी के दक्षिण-पूर्व में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया है। वहीं अब इसको लेकर सैटेलाइट से कुछ तस्वीरें सामने आई है। सामने आए सैटेलाइट फोटो में क्षतिग्रस्त इमारतों को देखा जा सकता है। इन इमारतों में ईरान का पारचिन मिलिट्री बेस नजर आ रहा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को शक है कि ईरान ने इससे पहले उच्च विस्फोटकों का परीक्षण किया था, जो परमाणु हथियार को ट्रिगर कर सकते थे। अन्य क्षति पास के…
पटना। टीम इंडिया के धाकड़ क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने आज नीतीश कुमार की जेडीयू का दामन थाम लिया। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ईशान के पिता प्रणव ने कहा कि मैं जेडीयू परिवार का शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझे घर वापसी का मौका दिया है। हमारी कोशिश होगी कि पार्टी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। नीतीश कुमार की पॉलिसी रही है न्याय के साथ विकास, जिस पर मेरी हमेशा आस्था रही है। सीएम नीतीश ने बिहार को नए मुकाम पर लाकर खड़ा…
रांची । धुर्वा डैम से रविवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। युवती की जींस की पॉकेट से आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड के मुताबिक युवती का नाम रेशमा परवीन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।…
रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ रविवार को एसएसपी कार्यालय में बैठक की। बैठक में विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित समापन के लिए चर्चा की गयी। साथ ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। उल्लेखनीय है कि विधानसभ चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की ओर छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में…
धनबाद । झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। सुदेश महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट के नामांकन दाखिल कर दिया है, अब चर्चा है कि वो 29 नवंबर को टुंडी विधानसभा सीट के लिए भी पर्चा भरेंगे। चर्चा है कि सुदेश महतो की ओर से टुंडी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन पत्र खरीदा गया है। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने वर्ष 2019 के चुनाव में सिल्ली सीट से जीत हासिल की थी। इससे पहले भी सुदेश महतो वर्ष 2000, 2005 और 2009 में सिल्ली से चुनाव जीत…
नयी दिल्ली । पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 115वें एपिसोड के दौरान बोलते हुए कहा, सरकार ने इन महान हस्तियों की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का फैसला किया है। मैं आप सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह करूंगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और बिरसा मुंडा दोनों ही महान व्यक्ति थे, जिनके सामने अलग-अलग चुनौतियाँ थीं, लेकिन उनका दृष्टिकोण एक जैसा था प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना किया है। आज मन की बात में मैं ऐसे दो…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115वें एपिसोड को संबोधित करते हुए भारत की चुनौतियों और सफलताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि हर युग में भारत ने नई चुनौतियों का सामना किया और उन पर विजय पाई। इसी के साथ उन्होंने आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को याद कर उनकी वीरता को सलाम किया। पीएम मोदी ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ की बढ़ती घटनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल धोखाधड़ी के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फ्रॉड में…
पटना। पूर्व राजद सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब अपनी मां हिना संग राजद में शामिल हो गए।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इससे पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शहाबुद्दीन के बेटे और पत्नी हिना शहाब रविवार को आरजेडी में शामिल हो गए। लालू प्रसाद यादव और और तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, तेजस्वी यादव ने मीडिया से…
मुंबई । मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर रविवार सुबह भगदड़ मचने से नौ लोग घायल हो गए। यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर हुई, जब यात्री बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस (22921) ट्रेन में चढ़ने के लिए एकत्र हुए थे। नगर निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की के चलते भगदड़ मच गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29),…
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि यह सही ही है कि यदि हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बटेंगे, तो निश्चित रूप से कटेंगे, इसीलिए हिन्दू समाज में एकता आवश्यक है।’ मथुरा के दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आयोजित संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की द्विदिवसीय बैठक के समापन पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल में दिए गए बयान बंटेंगे तो कटेंगे का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज एकता से नहीं रहेगा तो…