Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त

    September 28, 2026

    जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?

    September 28, 2026

    अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त
    • जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?
    • अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर
    • रांची के एचबी रोड में वृद्ध महिला से चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
    • चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
    • जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
    • श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
    • बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » एक दशक से आतंक का पर्याय बना था मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू
    Blog

    एक दशक से आतंक का पर्याय बना था मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू

    News MaatiBy News MaatiMarch 11, 2025No Comments63 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड के पलामू में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर 30 वर्षीय अमन साहू पिछले एक दशक से आतंक का पर्याय बना हुआ था। मात्र 17-18 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले एक छोटे से गांव के इस युवक ने झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार और अन्य राज्यों में भी आतंक के नेटवर्क का विस्तार कर रखा था। 150 से भी ज्यादा आपराधिक वारदातों में अमन का नाम आया था।कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी उसके गहरे संबंध थे। दुबली-पतली काया वाले 30 वर्षीय अमन को पहली नजर में देखकर अंदाज लगाना मुश्किल था कि उसके नाम पर आने वाले कॉल से राज्य के कारोबारी, बिल्डर्स और ठेकेदार दहशत में आ जाते थे।अमन मूल रूप से रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव का रहने वाला था। पुलिस ने एक केस में उसके बारे में कोर्ट में जो ब्योरा पेश किया है, उसके मुताबिक, उसका जन्म 1995 में हुआ था। उसने 2010 में मैट्रिक की परीक्षा 78 फीसदी अंकों के साथ पास की थी और इसके बाद पंजाब के मोहाली से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था।अपराध की दुनिया से उसका नाता तब हुआ, जब पंजाब से लौटने पर वह 2012 में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो कुलेश्वर सिंह के संपर्क में आया। वह इस संगठन में शामिल होकर आपराधिक घटनाएं अंजाम देने लगा। हालांकि, इसके पहले उसने कुछ महीनों तक रामगढ़ जिले के पतरातू में एक दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग का काम किया। 2013 में उसने अपना गैंग बनाया और लूट, रंगदारी जैसी घटनाएं अंजाम देने लगा।2015 में वह पहली बार जेल गया था, जहां वह गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के संपर्क में आया। जेल में रहते हुए उसके आपराधिक कनेक्शन का विस्तार हुआ। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने कई आधुनिक हथियार जुटाए। वर्ष 2019 में उसे हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाने की पुलिस ने एक झामुमो नेता की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।28-29 सितंबर 2019 की रात अमन रहस्यमय तरीके से बड़कागांव थाने से फरार हो गया था। बाद में वर्ष 2020 में रांची के तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र झा की स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद अमन जेल से ही गैंग ऑपरेट करने लगा। पिछले तीन-चार वर्षों में शायद ही कोई महीना गुजरा हो, जब हत्या, लूट, गोलीबारी, रंगदारी, थ्रेट कॉल की घटनाओं में अमन और उसके गुर्गों का नाम नहीं आया हो। कंस्ट्रक्शन कंपनियां, रियल इस्टेट कारोबारी, ठेकेदार, बड़े कारोबारी उसके निशाने पर होते थे।आपराधिक घटनाओं में लगातार उसका नाम सामने आने की वजह से उसे पिछले तीन साल में 10 से ज्यादा बार एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया था। इसके बावजूद उसके आतंक का नेटवर्क और बढ़ता जा रहा था। अमन ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को बंदी पत्र लिखकर दावा किया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उसने आरोप लगाया था कि साजिश में पुलिस अफसर, कोयला माफिया व राजनेता शामिल हैं। साजिश के तहत उसे एक से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के शोरूम पर गोलीबारी और लूटपाट की घटनाओं में अमन गैंग का नाम सामने आने के बाद वहां की पुलिस 14 अक्टूबर, 2024 को उसे प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड से रायपुर ले गई थी, तभी से वह रायपुर जेल में बंद था। तीन दिन पहले रांची में कोल ट्रांसपोर्टर बिपिन मिश्रा पर फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी अमन साहू के गैंग ने ली थी। अमन के सबसे खास गुर्गे मयंक सिंह ने इसे लेकर बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। अमन के नाम पर फेसबुक पर दो-तीन अकाउंट चलते थे, जिसमें हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें पोस्ट की जाती थीं।अमन साहू दो मामलों में अदालत से सजायाफ्ता था। झारखंड के रामगढ़ के एक आपराधिक मामले में उसे छह साल और लातेहार के एक मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। झारखंड पुलिस ने उसे हाल में अंजाम दी गई घटनाओं के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पुलिस की टीम उसे सोमवार की रात रायपुर से रांची लेकर आ रही थी।बताया गया कि रायपुर से रांची के रास्ते में चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोढा नामक जगह पर अमन के गैंग ने पुलिस की गाड़ी पर बम से हमला किया। इससे पुलिस की गाड़ी असंतुलित हो गई। पुलिस का दावा है कि अमन साहू ने मौके का फायदा उठाने की कोशिश की और पुलिस का हथियार छीन कर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अमन साहू मारा गया।शनिवार को हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम (डिस्पैच) कुमार गौरव हत्याकांड में भी पुलिस को अमन साहू गैंग का हाथ होने का संदेह था। इन दोनों मामलों में पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती थी। सोमवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा था कि अमन साहू जैसे गैंगस्टर जेल से ही आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ये लोग वर्चुअल विदेशी नंबरों से थ्रेट कॉल करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?

    September 28, 2026

    अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर

    September 28, 2026

    चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Ranchi

    केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त

    By News MaatiSeptember 28, 20261

    रांची। कितनी उम्र है? लाइसेंस है? सामने खड़े विद्यार्थी ने जवाब दिया, लाइसेंस नहीं है।…

    जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?

    September 28, 2026

    अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर

    September 28, 2026

    रांची के एचबी रोड में वृद्ध महिला से चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    केराली और डीपीएस स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान चला, 30 नाबालिगों को चेतावनी, पांच वाहन जब्त

    September 28, 2026

    जमशेदपुर में रात की गश्ती पर उठे सवाल, वायरल वीडियो को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पूछा- क्या शाम के बाद घरों में रहें लोग?

    September 28, 2026

    अनंत सिंह के सामने हुई उन्हीं की मिमिक्री, अपनी ही आवाज सुनकर मुस्कुरा पड़े ‘छोटे सरकार’; जानिए कौन हैं विपुल ठाकुर

    September 28, 2026

    रांची के एचबी रोड में वृद्ध महिला से चेन झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

    September 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.