Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
रांची। बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान अमरेश कुमार सिंह और गौतम कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण टेंट हाउस के पीछे, ग्राम केदल स्थित एक मकान में कुछ लोग हथियार और गोली के साथ किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान…
रांची। लोअर बाजार थाना पुलिस ने अफीम तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खूंटी निवासी मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 550 ग्राम अफीम, एक देशी पिस्टल, आठ एमएम की तीन जिंदा गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सिटी एसपी केवी रमन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के पास पानी की टंकी के समीप संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा…
नई दिल्ली।अमेरिका में हिंदू मंदिर को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित एक BAPS हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और दीवारों पर भद्दे कमेंट किए गए हैं। अब इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है। क्या बोला विदेश मंत्रालय? भारत ने कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में एक हिंदू मंदिर में हुई बर्बरता की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस तरह के घृणित कार्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हिंदू मंदिर में हुई बर्बरता को हम नहीं बर्दाश्त करने वाले हैं। मंत्रालय ने कहा कि हम…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि अब पूरे पटना शहर के यातायात का संचालन महिला पुलिसकर्मी करेंगी। कुमार ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस एक नयी मिशाल- पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ कार्यक्रम में मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि पूरे पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संचालित की जाएगी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पटना जीपीओ के टीओपी पर पदस्थापित अनीता देवी जुली कुमारी विभा कुमारी संजू और एएसआई अरुणा कुमारी का कहना है…
रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय 15वां वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। दोपहर 2 बजे अपर बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, रांची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, दिल्ला ब्रदर, चुरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, शनि मंदिर, हरमू रोड होते हुए मारवाड़ी भवन पहुंची। शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष और युवतियां निशान लिए चल रहे थे। जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं भागलपुर से राहुल सोनी ने अपनों भजनों से गंगा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं का सम्मान करना राष्ट्र के विकास की दिशा में पहला कदम है और इसी भावना के साथ भारत ने अब महिला-नेतृत्व वाले विकास का मार्ग अपनाया है। नवसारी में जी-सफल और जी-मैत्री समेत विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सबसे धनवान व्यक्ति हूं, क्योंकि मेरा खाता माताओं-बहनों के आशीर्वाद से भरा हुआ है और यह आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है।” पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को नारायणी कहा गया है।…
हजारीबाग। एनटीपीसी कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम पद पर कार्यरत गौरव कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार को वे अपने घर से हजारीबाग से आॅफिस के लिए निकले थे। उनकी गाड़ी जैसे ही हजारीबाग के फतहा चौक के पास पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। वे आॅफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे। गाड़ी में उनके अलावा दो और लोग बैठे थे। आनन-फानन में उन्हें पास के ही आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अरविंद कुमार सिंह अस्पताल में जानकारी…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन माह की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में शनिवार से जानी शुरू हो गई। जनवरी, फरवरी तथा मार्च माह के लिए प्रत्येक लाभुक के खाते में साढ़े सात हजार रुपये जाने शुरू हो गए। महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा एक दिन पूर्व ट्रेजरी में बिल भेजे जाने के बाद विभिन्न जिलों में राशि हस्तांतरित करने का नोडल बैंकों को भेजा गया, जिसके बाद बैंक खाते में राशि हस्तांतरित होनी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को एक्स पर लिखा कि झारखंड में महिला दिवस पर राज्य…
पटना। बिहार के गोपालगंज में बागेश्रर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम चल रहा है। पांच दिनों की हनुमत कथा कहने के लिए बागेश्वर बाबा पधारे हैं। बिहार आकर वे यहां के रंग में रंग गए हैं। कथा कहते कहते वे भोजपुरी में बात करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आकर उनकी एनर्जी बढ़ जाती है। ठेठ बिहार अंदाज में उन्होंने भक्तों से कहा- हम भी खूब ठीक बा। कथा सुन रहे भक्तों को संबोधित करते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा कि राम जी जैसे रखेंगे वैसे रहना ही पड़ेगा, और कर भी क्या लोगे। जब रहना…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर होली मिलन समारोह सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। होली मिलन समारोह कार्यक्रम पिस्कामोड स्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर रखा गया है। इस अवसर पर होली का रंगारंग कार्यक्रम, रंगारंग सांस्कृतिक सहित भजनों के आनंद संग होली के गीत सहित हास्य कविताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा।