Author: News Maati

पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को उनकी सरकार के कार्यकाल के काले कारनामों की याद दिलाते हुए उन्हें खुली चुनौती दी। नित्यानंद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगने की बात कही और यह आरोप लगाया कि बिहार में कोई विकास नहीं हो रहा है। मैं उनसे पूछता हूं कि जब उनके…

Read More

रांची । झारखंड के पलामू में मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साव उर्फ अमन साहू का शव लेने उसके परिजन नहीं पहुंचे। पुलिस ने अमन के पिता निरंजन साव को फोन कर अंतिम संस्कार के लिए शव लेने को कहा, लेकिन उन्होंने पलामू आने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने अमन को मारा है, तो उसका शव भी वही घर लाकर दे। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम के बाद अमन का शव डाल्टनगंज स्थित मेदिनी राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में रखा है। पुलिस के अनुसार, अगर अमन के परिजन या कोई दावेदार 72 घंटे तक…

Read More

रांची । झारखंड सरकार ने एक्साइज विभाग में कांस्टेबल बहाली के लिए दौड़ प्रतियोगिता के नियम में संशोधन किया है। अब अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी होगी। संशोधित नियम के अनुसार, अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। पिछले साल कांस्टेबल नियुक्ति के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ में 19 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी और इसे लेकर जबर्दस्त बवाल हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में नियम के संशोधन को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 31 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।…

Read More

नई दिल्‍ली।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर फ‍िर से टैरिफ लगा दिए हैं। ये टैरिफ बुधवार से लागू हो गए हैं। पहले जो छूट, कोटा और कुछ उत्पादों को बाहर रखा गया था, वो अब खत्म हो गए हैं। ट्रंप अमेरिका के फायदे के लिए वैश्विक व्यापार को बदलना चाहते हैं। इस कदम से उनकी ये कोशिश और तेज हो गई है। अब सभी स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25% टैक्स लगेगा। साथ ही, इन मेटल्‍स से बने नट, बोल्ट, बुलडोजर ब्लेड और सोडा कैन जैसे सैकड़ों उत्पादों पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है। इसका…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने अमन साहू गैंग के तीन अपराधियों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सिकिदरी थाना क्षेत्र के अजय सिंह,रातू थाना क्षेत्र के समीर कुमार बाग्ची उर्फ कुल्लू बंगाली और मांडर थाना क्षेत्र के वसीम अंसारी शामिल है। इनके पास से एक पिस्टल, मैग्जीन, दो गोली, दो देशी कट्टा, दो गोली और एक बाइक बरामद किया गया है। गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया प्लान डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि सात मार्च को कोयला व्यवसायी विपिन मिश्रा के ऊपर फायरिंग की गई थी। इसके…

Read More

पाकिस्तान ।पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया और 104 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र…

Read More

आरा । बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि घटना बेलवानिया गांव की है, जहां अरविंद कुमार ने अपने चार बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी के मुताबिक, घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए थे, तभी अरविंद ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

रांची।झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सरकार व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग में लायी जा रही भूमि पर वाणिज्यिक कर लगाने पर विचार कर रही है। परिवहन विभाग का भी प्रभार संभाल रहे दीपक बिरुआ मंगलवार को विधानसभा में अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को एक विषय के रूप में शामिल करने की योजना बना रही है। भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता बढ़ाने की प्राथमिकतादीपक बिरुआ…

Read More

रांची । रांची शहर के कोकर में मंगलवार तड़के तीन बजे एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। सभी युवक जमशेदपुर से रांची एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए थे और इसके बाद स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। कोकर में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर…

Read More

रांची । झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को जायज ठहराते हुए राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि अगर किसी अपराधी का मनोबल इतना बढ़ जाए कि वह राज्य की पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन जाए तो निश्चित रूप से उसका यही हश्र होना चाहिए। मंगलवार को झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए झारखंड के नगर विकास, उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य में हर हाल में ‘रूल ऑफ लॉ’ ही चलेगा। यहां की धरती पर…

Read More