Author: News Maati

देवघर । भगवान शंकर के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में गुरुवार रात होने वाले “हरि-हर मिलन” के अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह विश्व में एकमात्र मंदिर है, जहां फागुन पूर्णिमा पर भगवान महादेव और भगवान विष्णु के मिलन की विशिष्ट परंपरा का निर्वाह किया जाता है। इसके पीछे की यह मान्यता है कि इसी तिथि को “हरि” यानी भगवान विष्णु के हाथों “हर” यानी भगवान महादेव के ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई थी। मंदिर के इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने बताया कि इस वर्ष गुरुवार को रात 11:20 पर…

Read More

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैफेटेरिया, आधुनिक लाउंज, पार्किंग, चेक-इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इस साल जून तक सारे कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करें, जिससे यहां यात्रियों को और सुविधा मिल सके। यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए इस एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा…

Read More

रांची। लायंस क्लब ऑफ फ्रेटर्निटी द्वारा आज बापू वाटिका, मोराबादी में एक भावभीनी शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा वाजपेयी के पति संतोष कुमार वाजपेयी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सभा में उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम थीं, और माहौल शोकमय था। लायंस क्लब की प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजुमदार ने अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा—”संतोष जी का जाना ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे मैंने अपना कोई बहुत अपना खो दिया हो। उनका स्नेह, उनकी सरलता और सेवा-भाव हम सबके दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।” लायंस क्लब के पास्ट गवर्नर…

Read More

: गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक डबल बैरल रायफल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा गोली, पीएलएफआई संगठन का तीन पर्चा बरामद: गुप्त सूचना पर गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद दुर्गा सिंह संगठन चला रहा था: एसपी गुमला। गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीएलएफआई संगठन के तीन उग्रवादियों को हथिया सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई के केंद्रीय कमेटी सदस्य रांची जिला के लापुंग थाना क्षेत्र के दुर्गा सिंह, पीएलएफआई एरिया कमांडर खुंटी जिला के बकसपुर निवासी कलेश्वर हजाम व पीएलएफआई…

Read More

गुमला। जिला पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी को रांची जिला के ओरमांझी इलाके से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. उसे गुमला लाए जाने के बाद एक थाना क्षेत्र में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है. दुर्गा के ऊपर राज्य सरकार इनाम की राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने का प्रपोजल बना चुकी थी. मगर दिनेश की गिरफ्तारी के बाद यह लंबित पड़ गया. दिनेश गोप से मिले इनपुट व एनआईए तथा झारखंड पुलिस के सुराग के बाद पुलिस दुर्गा पर लगातार नजर बनाए हुए थी. अब पुलिस का अगला लक्ष्य दिनेश का…

Read More

नई दिल्ली । अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर टल गई। ‘क्रू-10 मिशन’ को स्पेसएक्स रॉकेट फाल्कन 9 से लॉन्च किया जाना था लेकिन तकनीकी कारणों से यह लॉन्चिंग टाल दी गई। ‘क्रू-10 मिशन’ से चार अंतरक्षि यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आईएसएस) जाने वाले हैं। इसका मकसद आईएसएस पर वर्तमान चालक दल की जगह लेना और विल्मोर तथा विलियम्स की वापसी सुनिश्चित करना है। नासा ने घोषणा की कि ‘फाल्कन 9’ रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण लॉन्च को रद्द कर दिया गया। स्पेसएक्स के…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को भी होस्ट करेंगे। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की है। अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक भावनात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा था कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा। इस वीडियो में बिग बी को हिंदी में अपना आभार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने कहा, “हर दौर की शुरुआत…

Read More

रांची।झारखंड की महिलाओं को होली से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ के तहत 7,500 रुपये की आर्थिक मदद दी है। जनवरी से मार्च तक के तीन महीनों की यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। होली पर मिली आर्थिक सहायता से महिलाओं को राहत होली के त्योहार से ठीक पहले मिली इस आर्थिक सहायता से राज्य की हजारों महिलाओं को राहत मिली है। यह राशि उनके लिए किसी…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर के बाद उसके गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरोह की कमान अब मयंक सिंह और राहुल सिंह ने खुद संभालने का ऐलान किया है। इस बीच 7 मार्च को हुए एक फायरिंग केस में झारखंड पुलिस अमन साहू के तीन शूटरों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। अमन साहू गिरोह के सफाये की तैयारी में जुटी पुलिस गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद रांची पुलिस ने उसके गिरोह के सफाये की तैयारी शुरू कर दी है। तीन शूटर, अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू…

Read More

अररिया । बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव शादी समारोह में आया हुआ है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मल्ल के नेतृत्व में पुलिस की टीम अपराधी को पकड़कर थाने ले जाने लगी, तो यादव के गुर्गों ने पहले तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन के साथ बदसलूकी पर उतर आए और उनके…

Read More