Author: News Maati

रांची। नमो श्री अन्न होली मिलन समारोह का आयोजन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हेहल स्थित आवास पर रविवार को हास्य मेव जयते, रांची के तत्वावधान में किया गया। उपस्थित लोगों ने सांसद को अबीर गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि होली मिलन समारोह प्रत्येक वर्ष सांसद परिवार के साथ मनाया जाता है जिसमें धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के अलावा पार्टी के कई लोग शामिल होते हैं। संजय सेठ ने कहा कि सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व होली मिलन समारोह एकता और अखंडता की मिसाल कायम करता है, क्योंकि यह…

Read More

रांची। जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 15वाँ वार्षिक महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन मारवाड़ी भवन में प्रात: 10:00 बजे से माता का अभिषेक विजय पालड़ीवाल द्वारा सपरिवार किया गया। 1:00 बजे माता की ज्योत प्रज्वलित हुई. 2:00 बजे से पारंपरिक वेशभूषा में 800 महिलाओं द्वारा मंगल पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। पाठ वाचन के लिए जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं भागलपुर से आई तानिया अग्रवाल ने संगीतमय मंगल पाठ के वाचन के साथ साथ मधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की। सबसे पहले गणेश आराधना से…

Read More

दुमका। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने अपने दुमका प्रवास में सनसनीखेज बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमें यह फीडबैक मिला है कि काफी संख्या में ऐसे कांग्रेसी हैं, जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खास बात इसमें यह भी है कि इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता स्तर के लोग भी शामिल हैं।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि अभी वह पूरे झारखंड का दौरा कर रहे हैं। हर जगह कांग्रेसियों के भाजपा में घुसपैठ…

Read More

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कारोबारी हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस कारण देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के मार्केटकैप में 2,10,254.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस तेजी में सबसे अधिक फायदा देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निवेशकों को हुआ है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत और निफ्टी 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़ा है। टीसीएस का मार्केटकैप 46,094.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13,06,599.95 करोड़ रुपये हो गया है। एसबीआई का मार्केटकैप 39,714.56 करोड़ रुपये…

Read More

गोपालगंज। बिहार आने पर जेल भेजे जाने की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक की धमकी के बाद बाबा बागेश्वर ने गोपालगंज में हनुमंत कथा के तीसरे दिन रविवार को जोरदार पलटवार किया।प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर ने कहा, “हिंदुओं का परचम अब दिखने लगा है। लोग कहते हैं कि अगर हम बिहार आए तो जेल में डाल दिया जाएगा। तुम रोहिंग्या और घुसपैठियों को रोक नहीं पाए, हम तो भारत के हैं, हम बिहार के हैं, बिहार हमारा है और हम आते रहेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी पार्टी के प्रचारक…

Read More

बोकारो। झारखंड के बोकारो में बर्ड फ्लू से मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और सभी तरह के पोल्ट्री प्रोडक्ट की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।पशुपालन विभाग ने असाधारण रूप से पक्षियों की मौत होने पर इसकी सूचना राज्य मुख्यालय को तुरंत देने का निर्देश दिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले पोल्ट्री प्रोडक्ट और प्रवासी पक्षियों पर निगरानी के लिए सभी जिलों के पशुपालन पदाधिकारियों को अलर्ट किया गया है। बताया…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार सुबह दिल्ली के एम्स के हृदय विभाग में भर्ती कराया गया। उपराष्ट्रपति को सुबह बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत थी। एम्स अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 73 वर्षीय धनखड़ को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हो रही थी। धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का एक समूह उनकी स्थिति पर नज़र रख रहा है।

Read More

मथुरा। मथुरा पुलिस प्रशासन ने जहां विश्व प्रसिद्ध बरसाना लट्ठा मार होली सकुशल सम्पन्न कराई है वहीं मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर को रविवार तड़के हाईवे स्थित हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी यूपी के साथ ही राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों तलाश थी। शातिर पर तीन दर्जन से अधिक हत्या और डकैती के मामले दर्ज थे। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, बदमाश एक गैंग भी ऑपरेट करता था, वह उसका सरगना था, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस जिनकी गिरफ्तारी के…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों में से कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों को बच्चों को ठीक से पढ़ाने और उन्हें शिक्षित करने का आग्रह किया और सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इस पर सभी लोग विशेष ध्यान रखें। रविवार को गांधी मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपीएससी के चयनित 51 हजार 389 शिक्षिकों को नियुक्ति पत्र सौंपने की शुरूआत की।…

Read More

खूंटी। ठेकेदारों से लेवी वसूलने की योजना बना रहे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के पांच सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने शनिवार को कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कारबाईन, मैग्जीन ,एक जिंदा गोली, पीएलएफआइ के छह पर्चे, चार बाइक, पांच मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है। पकड़े गये नक्सलियों में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के तरगड़ी गांव निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो (26 ), करमा बारला (38 ), रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के इटमा मोड़ कुजू निवासी सेंटू सिंह (20…

Read More