Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
- रामगढ़ के गिद्दी में सीसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या
- नवरात्रि पर कंगना रनौत का देसी अंदाज, पारंपरिक शिल्प के जरिए दिया खास
- रांची के धुर्वा डैम में डूबने से युवती की मौत
- झारखंड में चार-पांच दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड
- बाबा रामदेव ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्य साहस के साथ अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं हेमंत सोरेन
- ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा , 13 की मौत, 29 घायल
Author: News Maati
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार छठा दिन था, जब शेयर बाजार में तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,984.38 और निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,658.35 पर था। बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,111.40 अंक या 2.20 प्रतिशत चढ़कर 51,704.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक,मारुति सुजुकी, टाटा…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए एक नई योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) ला रही है। इस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारी जो कि कम से कम 25 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, 1 अप्रैल से यूपीएस के तहत रिटायरमेंट से पहले आखिरी 12 महीनों के अपने औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में पाने के पात्र होंगे। सरकार अपनी इस योजना के साथ कम से कम 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देने की तैयारी में है। यूपीएस खासकर उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लाई…
साहिबगंज । झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत मंडरो प्रखंड के नगरभीठा गांव में ब्रेन मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षण वाली बीमारी ने कहर बरपा दिया है। पिछले 12 दिनों के अंदर इस बीमारी से पांच बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य बीमार हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कैंप लगाया है। बीमारी से प्रभावित लोगों के बीच दवाइयों का वितरण किया गया है। उनके रक्त एवं अन्य सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए दुमका भेजे गए हैं। साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने सिविल सर्जन को बीमारी से प्रभावित…
मुंबई । दुनिया के दस सबसे बड़े शेयर बाजारों में मार्च में भारतीय शेयर बाजार ने सबसे अधिक 9.4 प्रतिशत (डॉलर में) का रिटर्न दिया है। यह जानकारी लेटेस्ट एक्सचेंज डेटा से मिली। पांच महीनों की लगातार मंदी के बाद बीते चार वर्षों में यह सबसे बड़ी रैली है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण फरवरी के अंत में लगभग 4.39 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर लगभग 4.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया। यह मई 2021 के बाद सबसे बड़ा मासिक उछाल है। भारत ने अन्य प्रमुख बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया।…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्री और संगठन के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले यूपी को बीमारू राज्य माना जाता था। लेकिन आज अर्थ शक्ति बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहले दंगे व आतंक को लोगों ने देखा। आठ वर्ष पहले यूपी बीमारू राज्य माना जाता था। आज वही प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है। पहले यूपी विकास का ब्रेकर माना जाता था। आज…
रांची । झारखंड सरकार राज्य में अगले वित्तीय वर्ष में जातीय सर्वेक्षण कराएगी। झारखंड के राजस्व, भूमि सुधार और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की ओर से राज्य में जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि राज्य की सरकार जातीय सर्वे कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जातीय सर्वेक्षण कैसे कराया जाए, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग को सौंपी गई है। झारखंड विधानसभा के चालू बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान…
नई दिल्ली।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद ‘हैबिटेट स्टूडियो’ ने सोमवार को घोषणा की कि उसने परिसर को बंद करने का फैसला किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था। इस कार्यक्रम में कामरा ने शिंदे पर ‘‘गद्दार” शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित…
वॉशिंगटन।पूर्ण चंद्रग्रहण के बाद मार्च का महीना अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक और खास मौका लेकर आने वाला है। इसी महीने के आखिर में साल का पहला सूर्यग्रहण देखा जाएगा, जो पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के गुजरने का दुर्लभ मौका होगा। 29 मार्च 2025 को होने वाला ये सूर्यग्रहण आंशिक होगा, जब चंद्रमा पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों पर छाया डालते हुए सूर्य की रोशनी को रोक देगा। इस दौरान एक आश्चर्यजनक दृश्य उपस्थित होगा, जो खगोलविदों के लिए आकाशीय घटना को समझने के लिए बढ़िया मौका होगा। सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो हमारी पृथ्वी…
नागपुर।नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। भारी पुलिस बल के साथ निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ढहाने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई नागपुर के संजय बाग कॉलोनी में स्थित फहीम खान के दो मंजिला मकान पर हो रही है। फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। नगर निगम ने फहीम खान के अवैध निर्माण को लेकर उन्हें 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन जब वह इसे खुद…
पटना । बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे। इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं। उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न…