Author: News Maati

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ बिहार सरकार में मंत्री व एनडीए के सांसद शामिल हुए। नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी में आए मेहमानों का स्वागत किया। हालांकि, नीतीश की इस पार्टी से कुछ मुस्लिम संगठनों ने दूरी भी बनाई। इसे लेकर इफ्तार पार्टी में आए मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों के साथ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की। पार्टी में शामिल होने आए शख्स ने कहा, मुस्लिम संगठनों को इफ्तार पार्टी का विरोध नहीं करना चाहिए। रमजान का पाक महीना चल रहा है।…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस अपराध के खिलाफ एक्शन मोड में आ चुकी है। बीते कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने कई बदमाशों का एनकाउंटर किया है, वहीं दर्जनों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस साल जनवरी में एसटीएफ की टीम ने 50-50 हजार के दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। आठ नक्सलियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अब तक कुल 227 अपराधियों को पकड़ा गया है, जिसमें 29 इनामी बदमाश भी शामिल हैं। राज्य की पुलिस अब साफ कर चुकी है कि जो कानून तोड़ेगा, उसे…

Read More

नागपुर।औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच नागपुर में हिंसा हुआ। अब हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान पर देवेंद्र फडणवीस का डंडा चलने जा रहा है। आज फहीम खान का घर टूटेगा। उसके ऊपर आरोप है कि वह नागपुर दंगों के मास्टरमाइंड हैं। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं। नगर निगम ने उसे खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जो पूरा हो गया है। इसलिए अब उनका घर तोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई तब हो रही है जब 17 मार्च को हुए दंगों के बाद शहर में लगा कर्फ्यू हटा…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के एक आॅनलाइन सेंटर से एसएससी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले की जांच की आंच अब बिहार एवं झारखंड के कई आॅनलाइन परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गयी है। पुलिस ने बिहार एवं झारखंड के जिलों में अपने सहयोगियों के नाम दस आॅन लाइन परीक्षा केंद्र खोलकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सरगना नालंदा के रोशन मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खुलासे से पुलिस से हतप्रभ है। बताया जाता है कि रोशन मुखिया अपने दो मुख्य सहयोगियों वैशाली के विवेक कुमार एवं शेखपुरा बरबीघा के गौरव उर्फ गौतम के साथ इस फजीर्वाड़ा के खेल…

Read More

पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना रेलवे दावा न्यायाधिकरण घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आठ करोड़ से अधिक की 24 संपत्तियां जब्त कर ली हैं। इसके साथ ही इस मामले में आरोपितों को दोषी ठहराने की मांग को लेकर कोर्ट में अभियोजन शिकायत भी दायर की है।प्रवर्तन निदेशालय ने जिस लोगों को दोषी ठहराने की मांग की है कि उनमें एडवोकेट विद्यानंद सिंह, परमानंद सिन्हा, रिंकी सिन्हा, अर्चना सिन्हा, विजय कुमार, निर्मला कुमार और मे. हरजिग बिजनेस एंड डेवलपमेंट प्राइवेट लि. के नाम हैं।प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे के अज्ञात लोक सेवकों…

Read More

रांची। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ आॅपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची फ्लाइंग टीम और आरपीएफ हटिया ने 111 शराब की बोतलें शराब बरामद की गयी। इसकी कीमत लगभग 27 हजार 400 रुपये है। शराब, शशांत कुमार सिंह, हिमांशु राज और आदित्य रामानुजन के पास से बरामद की गई’ आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह शराब…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में कोयला तस्करों पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गोबरदाहा में बनाए गए अवैध सुरंग को बालू से भरकर बंद किया गया है। डीसी चंदन कुमार ने इस कार्रवाई को रैट किल का नाम दिया है। इस तरह अवैध सुरंग बनाए गए थे, उसे जी सफाई से तैयार किया गया था, उससे ऐसा लग रहा था कि कई दशकों से यहां अवैध खनन चल रहा है। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार, डीएफओ नितेश कुमार द्वारा जिले के सुगिया एवं गोबरदाहा क्षेत्र में अवैध मुहानों को औचक निरीक्षण के बाद अवैध…

Read More

हैदराबाद । इशान किशन (नाबाद 106) की तूफानी शतकीय पारी और ट्रैविस हेड (67) रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हरा दिया। 287 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने तेजी के रन बनाने के प्रयास में 50 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। यशस्वी जयसवाल (एक), कप्तान रियान पराग (चार) और नीतीश राणा (11) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी…

Read More

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। फिन एलन (50) के तूफानी अर्धशतक, टिम सीफर्ट (44) और कप्तान माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी के बाद जेकब डफी (चार विकेट) और जैकरी फॉक्स (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 115 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली हैं। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज दो ओवर में नौ के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। मोहम्मद हारिस (दो) को विलियम ओरूर्क ने…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने ऐलान किया है कि अमेरिका क्यूबाई, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5 लाख से ज्यादा प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति को रद्द कर देगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को 30 दिन यानी एक महीने के अंदर अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि अमेरिका में बिना कानूनी आधार के रह रहे प्रवासियों को चेतावनी देते हुए ये बताया गया है कि वे वर्क परमिट और निर्वासित न किए जाने…

Read More